Oman Tanker Drone Attack: ओमान के पास टैंकर पर ड्रोन अटैक, लगी आग, दो भारतीय नाविक लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oman Tanker Drone Attack: ओमान के पास टैंकर में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई. ओमान के सोहर एंकरेज में 11 भारतीय क्रू सदस्यों वाले एक टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद दो भारतीय नाविक लापता हैं. नौ क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं, जबकि खोज और बचाव अभियान जारी है. मामले की जानकारी केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी.

सोनोवाल ने कहा कि टैंकर ‘MT पेट्रो डॉल्फिन’ पर 11 अक्टूबर को हमला हुआ था और भारतीय अधिकारी लापता नाविकों का पता लगाने के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

मंत्री ने एक्स पर कहा, ’11 अक्टूबर को सोहर एंकरेज पर 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला हुआ. हमारे 9 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन 2 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं.’

इस ड्रोन हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमले के बाद टैंकर से धुएं के गुबार उठते दिख रहे हैं. ये वीडियो पास की नाव में बैठे नाविकों ने बनाया है. वीडियो में टैंकर में से आग की तेज लपटे उठती दिख रही हैं. Marine Tanks ने सोशल साइट X पर वीडियो पोस्ट किया है और पूरे मामले की जानकारी दी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि हम बचाव कार्यों में पूरा सहयोग देने और अपने लापता कर्मियों का सुरक्षित पता लगाने के लिए हर संभव कदम सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.

विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति और गहरी चिंता जताई है. भारत सरकार ने ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This