Sensex opening Bell:  भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 445 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में 0.71 प्रतिशत की बढ़त

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening Bell: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 27.05 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,951.73 पर खुला. वहीं निफ्टी 0.80 अंक की मामूली बढ़त के साथ 22,364.15 पर कारोबार शुरू करने में सफल रहा.

हालांकि कुछ ही देर बाद बाजार में और तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स 72,370.16 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद 71,924.68 से 445.48 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है. वहीं, निफ्टी 50 ने खबर लिखे जाने तक 22,523.65 का दिन का उच्चतम स्तर टच किया, जो उसके पिछले बंद 22,363.35 से 160.3 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है.

हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव

व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप में 0.3 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी स्मॉलकैप में 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम तथा निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. इन सूचकांकों में करीब 2 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.31 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.22 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.20 प्रतिशत मजबूत रहे. दूसरी ओर, हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा.

निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर, निफ्टी 500 हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर सूचकांक में 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल नकद बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की खरीदारी का रुझान जारी रहने की संभावना है. उनका मानना है कि अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 5.2 प्रतिशत से ऊपर बने रहने के कारण एफआईआई निकट अवधि में बिकवाली जारी रख सकते हैं.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This