CM Yogi Bareilly: ‘यूपी में 2017 से पहले उत्सव नहीं, उपद्रव होते थे’, बरेली में बोले CM योगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Bareilly: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली पहुंचे हैं. उन्होंने ग्राम प्रहरियों का सम्मान किया है. इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 से पहले कोई भी त्योहार आता था उपद्रव शुरू हो जाता था, अब लोग उपद्रव भूल गए हैं. सीएम ने आगे कहा कि यूपी अब बदल चुका है और इसका बड़ा प्रमाण आपका जनपद भी है. 2017 से पहले 68000 ग्राम पंचायत थीं, आज 57600 से अधिक है. कई राजस्व ग्राम हैं. सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियों को लेकर कहा कि अगर अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति सजग है तो सतर्कता यही से शुरू होती है. ग्राम प्रहरी लगातार पुलिस के संपर्क में रहे तो कोई किसी का बाल बांका नहीं कर सकता.

सीएम योगी ने कहा…

सीएम ने कहा कि ग्राम प्रहरियों की भूमिका सीसीटीवी कैमरे की तरह गांवों में है. उन्होंने आगे कहा कि 2017 में मानदेय 1500 था, 2019 में हमने 2500 किया, साल में 12000 तक बढ़े. उन्होंने कहा कि मानदेय भी बढ़ा रहे और कैशलेस की सुविधा भी हम दे रहे हैं, 5 लाख रुपए की प्रतिवर्ष स्वास्थ्य बीमा का भी लाभ मिलेगा.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में त्योहारों के दौरान उपद्रव की घटनाओं का डर बना रहता था. उन्होंने बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि पहले पर्व-त्योहार आने से पहले ही उपद्रव शुरू हो जाते थे, अब लोग नवरात्रि के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ की जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने मां विंध्यवासिनी और सीतापुर स्थित मां ललिता देवी मंदिर सहित विभिन्न शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का जिक्र किया. कहा कि लोग उत्साह के साथ दर्शन कर रहे हैं और यह माहौल सुरक्षा के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है.

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को राज्य के बाहर पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था. यूपी के लोगों को बाहर जाने पर धर्मशालाओं और होटलों में कमरे मिलने में दिक्कत होती थी और बसों-ट्रेनों में भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती थी.

सीएम योगी ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद उनकी प्राथमिकता प्रदेश की छवि और कानून-व्यवस्था को बदलना थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा बदलने में सफलता मिली है. सीएम ने कहा, ‘अब जब लोगों को पता लगता है कि ये यूपी वाले हैं तो अब वो दूरी नहीं, अब वो नजदीक आकर गले मिलने का प्रयास करते हैं कि हम भी यूपी की तरह बनना चाहते हैं.’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This