ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट में खटमलों का आतंक, कंपनी ने यात्रियों की शिकायतों के बाद विमान को किया ग्राउंड

Must Read

Canberra: ऑस्ट्रेलिया की विमानन कंपनी क्वांटस ने खटमलों द्धारा यात्रियों को परेशान करने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अपने एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर को रोम में अस्थायी रूप से सेवा से बाहर कर दिया. विमान की गहन सफाई कराई गई. इस वजह से रोम से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ जाने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी और यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजने की व्यवस्था करनी पड़ी.

सीटों, कपड़ों और दूसरी जगहों में छिप सकते हैं

9 अक्टूबर को पर्थ से रोम जा रही क्वांटस की उड़ान क्यूएफ5 के इकोनॉमी क्लास के आगे वाले हिस्से में ‘बेडबग’ यानी खटमल पाए गए. ये छोटे परजीवी कीड़े इंसानों समेत कुछ स्तनधारियों का खून चूसते हैं. इन्हें पूरी तरह खत्म करना मुश्किल होता है, क्योंकि ये सीटों, कपड़ों और दूसरी जगहों में छिप सकते हैं. यात्री इससे काफी परेशान हो गए थे. यही वजह है कि विमान के रोम पहुंचने के बाद उसे सफाई के लिए सेवा से हटाना पड़ा.

पर्थ जाने वाली वापसी उड़ान रद्द

इसके चलते 10 अक्टूबर को रोम से पर्थ जाने वाली वापसी उड़ान रद्द कर दी गई. कंपनी ने एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा. बताया कि इकोनॉमी क्लास की कुछ सीटों में समस्या सामने आने के बाद इंजीनियरों और रखरखाव दल ने विमान की गहन सफाई की. कंपनी ने उड़ान रद्द होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी. क्वांटस के मुताबिक प्रभावित यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई और उन्हें उनकी निर्धारित उड़ान के समय से 48 घंटे के भीतर दूसरी उड़ानों में जगह दी गई.

केबिन की नियमित रूप से सफाई

कंपनी ने कहा कि उसके विमानों के केबिन की नियमित रूप से सफाई की जाती है और उन्हें उच्च मानकों के अनुरूप स्वच्छ रखा जाता है. एहतियाती उपाय के तौर पर हर 50 दिन में विमानों में कीटाणुनाशक का इस्तेमाल भी किया जाता है. कहा जा रहा है कि खटमल किसी यात्री के सामान या कपड़ों के जरिए विमान में पहुंचे होंगे. ये कीड़े अंधेरी जगहों में छिपना पसंद करते हैं और कपड़ों की गंध से आकर्षित होकर सामान में पहुंच सकते हैं. होटल या अन्य यात्रा स्थलों से भी इनके फैलने की आशंका रहती है.

काटने से खुजली और त्वचा में जलन

खटमल आमतौर पर खतरनाक नहीं होते लेकिन इनके काटने से खुजली और त्वचा में जलन हो सकती है. इन्हें खत्म करना कठिन है क्योंकि ये बिस्तर की चादरों, सीटों की दरारों और अन्य छिपी हुई जगहों में लंबे समय तक रह सकते हैं. भोजन के बिना भी ये काफी समय तक जीवित रह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. UPI MDR: 15 अक्टूबर नहीं, दीवाली के बाद लागू होगा MDR, इस वजह से लिया गया फैसला

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This