अफगानिस्तान के कंधार में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर से पांच लोगों की मौत, 15 घायल

Must Read

Kabul: अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रांतीय ट्रैफिक पुलिस निदेशक मोहम्मद ताहिर के अनुसार दमन जिले में एक ट्रक सामने से आ रही बस से टकरा गया. वाहनों की आमने-सामने टक्‍कर में पांच लोगों की मौत हो गई ज‍बक‍ि 15 अन्य घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत

इससे पहले 23 सितंबर को अफगानिस्तान के उत्तरी तखार प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे. तखार पुलिस के प्रवक्ता नकीबुल्लाह मसूर ने बताया कि कलाफगान जिले के गजेस्तान क्षेत्र में एक वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों को तखार के प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

अधिकारियों ने बताया था कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. 22 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के लगमान प्रांत में भी एक हादसा हुआ था. यहां एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस यूसुफजई ने बताया कि यह दुर्घटना पदपाख जिले में मंगलवार सुबह हुई. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्रांतीय राजधानी मेहतरलाम के अस्पताल में पहुंचाया गया.

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

वहीं 20 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में एक और हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस प्रवक्ता सैयद तैयब हमद के अनुसार बाटी कोट जिले में तेज रफ्तार से चल रही एक गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया. लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने अफगानिस्तान में सड़क सुरक्षा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने जैसी समस्याओं को एक बार फिर उजागर किया है.

इसे भी पढ़ें. लेह: PM मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का किया उद्घाटन, दी पांच बड़ी सौगातें

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This