ईरान ने चीन के सिस्टम से इजरायल के ड्रोन व मिसाइल अटैक को किया ध्वस्त, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की थी मदद

Must Read

New Delhi: मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध के बीच चीन ने तेहरान की मदद की थी. इस पूरी मारामारी के बीच चीन की तरफ से चौंकाने वाला दावा हुआ है. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. चीन ने एक खास सिस्टम के जरिए इजरायल की खास टेक्निक का राज पता किया. यह ईरान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल अटैक को ध्वस्त करने का सिस्टम था, जिसका सुराग चीन ने लगा लिया. इससे पूरी संभावना जताई जा रही है कि चीन ने ईरान को इसकी हर एक डिटेल दे दी होगी. हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं है.

एक एल्गोरिदम विकसित किया

चीन के रिसर्चर्स का कहना है कि उन्होंने एक ऐसा एल्गोरिदम विकसित किया है, जिसकी मदद से ओपन-सोर्स सिविल एविएशन के फ्लाइट डेटा का उपयोग करके इजराइल के आसपास ऐक्टिव संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर यूनिट्स का पता लगाया जा सकता है. यह स्टडी झेंगझोउ स्थित पीएलए की इंफॉर्मेशन इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की रिसर्चर दु लान और उनकी टीम की तरफ से की गई है, जिसे ‘जर्नल ऑफ जियोमैटिक्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ में पब्लिश किया गया है.

इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेरेंस या फिर GPS स्पूफिंग

रिसर्चर्स के अनुसार जब युद्ध क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेरेंस या फिर GPS स्पूफिंग की जाती है, तो इसका असर सिविल एविएशन के डेटा पर भी पड़ता है.विमान के डेटा में अचानक से एबरप्ट जम्प दिखते हैं. मतलब ऐसे रास्ते दिखने लगते हैं जो नॉर्मल फ्लाइट रूट से मेल नहीं खाते हैं. चीनी वैज्ञानिकों के इसी एल्गोरिदम ने इन असामान्य फ्लाइट रूट्स का विश्लेषण करके हस्तक्षेप करने वाले सोर्स के संभावित ठिकानों का अनुमान लगाया है.

भूमध्य सागर के इलाके में दो मुख्य टार्गेट एरिया की पहचान

चीन की इस रिसर्च टीम ने ईरान के साथ संघर्ष के दौरान 27 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच के 43 दिनों के विमान-ट्रैकिंग डेटा का एनालिसिस किया. वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने भूमध्य सागर के इलाके में दो मुख्य टार्गेट एरिया की पहचान की है. पहला टार्गेट एरिया इजराइल के प्रमुख उत्तरी शहर हाइफा से करीब 80 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां की यूनिट ने ईरान के शहीद-136 जैसे लंबी दूरी के सुसाइड ड्रोनों का मुकाबला करने के लिए ‘डायनेमिक स्पूफिंग रणनीति’ का इस्तेमाल किया होगा.

‘स्टैटिक सिंगल-पॉइंट स्पूफिंग’ का यूज किया

दूसरा टार्गेट एरिया गाजा पट्टी से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. रिसर्चर्स का मानना है कि इस क्षेत्र में गाजा के समूहों और यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले कम लागत वाले, कम दूरी के ड्रोन को रोकने के लिए ‘स्टैटिक सिंगल-पॉइंट स्पूफिंग’ का यूज किया गया.

इसे भी पढ़ें. लेह: PM मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का किया उद्घाटन, दी पांच बड़ी सौगातें

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This