मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, इन लोगों को करना चाहिए परहेज 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Health News: आधुनिक जीवनशैली में तनाव, थकान और मानसिक अस्थिरता ने व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है. ऐसे में शीर्षासन एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है. सही तकनीक और सावधानी के साथ किया गया शीर्षासन शरीर को अंदर से मजबूत और मन को शांत करने में सक्षम है. संस्कृत में ‘शीर्ष’ का अर्थ सिर होता है, इसलिए इसे सिर के बल किया जाने वाला आसन कहा जाता है. इसे ‘योगासनों का राजा’ भी कहा जाता है.

पाचन तंत्र को करे बेहतर

सिर के बल खड़े होकर किए जाने वाले इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, पाचन तंत्र बेहतर होता है और मानसिक स्वास्थ्य को नई ऊर्जा मिलती है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस आसन को उन्नत योग मुद्रा बताया है, जिसके अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है. इस आसन को करने के दौरान शरीर का पूरा भार सिर पर होता है, जिससे मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है और व्यक्ति को मानसिक शांति, एकाग्रता और नई ऊर्जा की अनुभूति होती है.

गर्दन, सिर और पीठ की मांसपेशियों को भी मिलती है ताकत

यह आसन मस्तिष्क तक रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह तीव्र करता है, जिससे स्मृति शक्ति, ध्यान और मानसिक स्पष्टता में अभूतपूर्व सुधार होता है. शीर्षासन का अभ्यास करने से शरीर के संतुलन, एकाग्रता और मांसपेशियों पर नियंत्रण बेहतर करने में मदद मिल सकती है. साथ ही यह गर्दन, सिर और पीठ की मांसपेशियों को भी ताकत देता है और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. हालांकि, यह एक कठिन आसन है, इसलिए इसे करने से पहले अभ्यासकर्ताओं को सावधानी बरतनी चाहिए और विशेषज्ञ की देखरेख के आसन को करने से बचना भी चाहिए.

इन लोगों को करना चाहिए परहेज

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें यह आसन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. माइग्रेन या लगातार सिरदर्द से परेशान लोग इस आसन से दूर रहें, क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह आसन सुरक्षित नहीं है, इसलिए उन्हें इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, अगर किसी को रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या है तो उन्हें भी शीर्षासन करने से बचना चाहिए.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This