NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 2026-27 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. NTA ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच होने वाले कुल 14 राष्ट्रीय स्तर के एग्जाम्स की संभावित तारीखें घोषित कर दी हैं. इसमें देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं जैसे जेईई मेन, सीयूईटी यूजी और यूजीसी नेट शामिल हैं. NTA ने समय पर एग्जाम कैलेंडर जारी करके उम्मीदवारों की मुश्किल आसान कर दी है.
यह संभावित शेड्यूल
इससे वे समय पर रिवीजन कर सकते हैं. हालांकि, NTA ने स्पष्ट किया है कि यह संभावित शेड्यूल है और प्रशासनिक वजहों से इसमें थोड़ा फेरबदल संभव है. इस शेड्यूल से विभिन्न परीक्षाओं की टाइमलाइन का अंदाजा लगा सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन, सीयूईटी यूजी, यूजीसी नेट जैसी परीक्षाओं का टेंटेटिव शेड्यूल जारी कर दिया है. एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.nic.in पर विजिट करके शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
पांच बड़ी परीक्षाओं के साथ खत्म होगा साल दिसंबर 2026
साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर स्टूडेंट्स के लिए काफी बिजी रहने वाला है. इस महीने में NTA 5 बड़ी परीक्षाएं करा रहा है.
RIMC (राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज): 6 दिसंबर 2026
SWAYAM परीक्षा: 8 से 12 दिसंबर 2026
RMS (राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल): 13 दिसंबर 2026
यूजीसी नेट (दिसंबर सेशन): 14 से 18 और 21 दिसंबर 2026
CSIR यूजीसी नेट (दिसंबर): 20 से 21 दिसंबर 2026
जनवरी 2027: जेईई मेन और डिफेंस में एंट्री का महीना
साल 2027 की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है. देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का पहला सेशन इसी महीने में होगा.
आर्मी कैडेट्स कॉलेज (ACC): 4 जनवरी 2027
SHRESHTA-NETS & NIFT एंट्रेंस: 10 जनवरी 2027
जेईई मेन (सेशन-1): 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE): 31 जनवरी 2027
फरवरी और मार्च 2027: मैनेजमेंट और सीयूईटी का धमाल
फरवरी में मैनेजमेंट और टेक्निकल टीचर्स के लिए एग्जाम्स होंगे. वहीं मार्च में देश का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट आयोजित होगा
CMAT (मैनेजमेंट एंट्रेंस): 7 फरवरी 2027
NITTT (पार्ट 1 & 2): 26-27 फरवरी, 5 और 7 मार्च 2027
सीयूईटी यूजी 2027 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट): 1 से 5, 8, 12 से 20, 24 और 25 मार्च 2027
तैयारी के लिए कुछ स्मार्ट बातें याद रखें
एग्जाम कैलेंडर आने के बाद 12वीं के स्टूडेंट्स अक्सर घबरा जाते हैं. बोर्ड एग्जाम और CMAT/CUET/JEE Main लगभग एक साथ पड़ते हैं. परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ स्मार्ट बातें याद रखें. सीयूईटी और जेईई मेन, दोनों का बेस NCERT की किताबें ही हैं. बोर्ड्स के साथ-साथ इनके MCQs हल करते रहें. अफवाहों पर ध्यान न दें, एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर आने वाले फाइनल नोटिस को ही सही मानें. तारीखें तय हो चुकी हैं. इसलिए हफ्ते में 2 ऑनलाइन मॉक टेस्ट देना शुरू कर दें.
इसे भी पढ़ें. आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास: मुरिया दरबार में होंगी शामिल

