Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जांच में एक अहम जानकारी सामने आई है. कोटा से पकड़े गए तीन आरोपियों में शामिल ऋतिक को लेकर सूत्रों ने दावा किया है कि वह पिछले करीब एक साल से मुंबई में सक्रिय था. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था. इस खुलासे के बाद मामले में उसकी भूमिका और गैंग से जुड़े कथित नेटवर्क की जांच तेज होने की संभावना है.
ये एक ब्रेकिंग न्यूज है…

