‘कोई तीसरा शख्स उन्हें भड़का रहा है’, सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कोमल संग अफेयर पर दिया जवाब

Must Read

Mumbai: सुनीता ने हाल ही में गोविंदा पर आरोप लगाया था कि उनका को-स्टार कोमल रानी संग अफेयर चल रहा है. अब गोविंदा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पत्नी के आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है. गोविंदा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा आए दिन उनपर आरोप लगाती रहती हैं. सुनीता आहूजा पति गोविंदा पर कई बार एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं. सुनीता ने हाल ही में गोविंदा पर आरोप लगाया था कि उनका को-स्टार कोमल रानी संग अफेयर चल रहा है.

कोमल रानी के साथ नजर आने वाले हैं गोविंदा 

गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर खबरों में हैं. इस फिल्म में वो कोमल रानी के साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए गोविंदा को कई बार कोमल रानी के साथ देखा गया. दोनों गणपति उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन के लिए साथ पहुंचे थे. अब एबीपी के साथ बात करते हुए गोविंदा ने अपने रिलेशनशिप रूमर्स और पत्नी सुनीता से तलाक के बारे में खुलकर बात की.

वो अपने बच्चों के लिए कर रही हैं

गोविंदा ने कहा कि सुनीता जो भी कर रही हैं वो अपने बच्चों के लिए कर रही हैं. एक्टर ने पत्नी को अपना पहला प्यार बताते हुए कहा कि कोई तीसरा शख्स उन्हें भड़का रहा है लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. गोविंदा कई बार अपने इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि कोई और उनकी पत्नी को भड़का रहा है. गोविंदा ने कहा कि सारी बातों का पता समय के साथ ही चलता है.

इंसान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी

वो कहते हैं कि कभी कभी कुछ चीजें इस वजह से सामने नहीं आती हैं क्योंकि इंसान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी. लेकिन सच ऐसा कि मैंने 8-9 साल पहले एक शख्स को बताया था कि मेरे साथ ऐसा होगा. मुझे ऐसे दौर से गुजरना पड़ेगा जिसका असर हम सबपर पड़ेगा. अगर किसी ने ऐसा लिखा है तो ऐसा होगा और ऐसा लिखने वाला कोई आम इंसान नहीं है.पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरों पर गोविंदा ने दो टूक कही. वो कहते हैं कि वो लोग हिंदू हैं और हिंदू लोगों में तलाक शब्द नहीं है. बाकी जरूरी चीजें हमारे सिस्टम पहले से ही हैं.

इसे भी पढ़ें. काशी को PM मोदी की सौगात, अरविंद टेक्सटाइल मिल का किया उद्घाटन; नमो घाट पर एयर शो में होंगे शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This