धार में हादसाः फटा कार का टायर, बनी आग का गोला, चार युवकों की जिंदा जलकर मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DHAR ACCIDENT:मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां धार में महू-नीमच रोड पर चलती कार में आग लगने से चार युवकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया. जिससे कार में आग लग गई और कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई. इस हादसे में एक युवक घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे सादलपुर थाना अंतर्गत ढाबे के समीप तेज रफ्तार कार टायर फटने से पुलिया पर बने डिवाइडर से टकरा गई. इस टक्कर से कार का इंजन बाहर आ गया और कार पुलिया से नीचे गिर गई. देखते-देखते कार में आग लग गई. मृतक के भाई के अनुसार, हादसे के बाद कार में लगे सीएनजी सिस्टम में विस्फोट हुआ, जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया. पुलिया से नीचे गिरते समय एक युवक कार से बाहर गिर गया, लेकिन अंदर बैठे चार युवकों की जान चली गई.

सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार युवक

बताया जा रहा है कि सभी युवक सांवरिया जी के दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद घर वापस आते समय सादलपुर के पास हादसा हो गया. हादसे में जान गंवाने वाले युवक धार जिले के सागौर थाना क्षेत्र के निवासी थे. दुर्घटना की सूचना मिलने पर सादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

सिविल सर्जन डॉ. मुकुंद बर्मन ने बताया

धार जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मुकुंद बर्मन ने बताया कि, ”सादलपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए गए हैं. एक घायल मरीज को भी अस्पताल लाया गया था. वह करीब 40 प्रतिशत तक झुलसा हुआ था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है.

DHAR ACCIDENT 4 YOUTH DEATH

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान अंकुश उर्फ भीम (20 वर्ष), चेतन चौधरी (20), अनमोल तिवारी (19 वर्ष) और अभिषेक सोलंकी के रूप में हुई. वहीं तुषार घायल हुआ है. पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है.

एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया

एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया, ”थाना सदलपुर अंतर्गत कल रात करीब 11:30 बजे महू नीमच फोर लेन पर पुलिया पर से स्विफ्ट कार निकल रही थी, जिसमे पांच लोग सवार थे. वह सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन करने गए थे. हादसा ड्राइवर साइट का टायर फटने के कारण कार में आग लग गईं और कार पुलिया के गिर गई. कार सवार पांच लोगो में से एक व्यक्ति ही कार में से निकल पाया बाकि चारों कार सवारों क़ी जलने से मौत हों गईं.” घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This