‘हनुमान अंश’ की बॉलीवुड की टॉप-8 में एंट्री, ‘सैयारा’ को पछाड़ BMS पर बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड, कमाई 451 करोड़ के पार

Must Read

Mumbai: ‘हनुमान अंश’ ने BMS यानी बुकमायशो पर 82.2 लाख टिकट बेचकर बॉलीवुड की ऑल-टाइम टॉप-8 फिल्मों में जगह बना ली है और ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के दिन महज 10 लाख रुपये कमाए थे. पहले हफ्ते का कलेक्शन भी करीब 1.08 करोड़ रुपये रहा. लेकिन इसके बाद फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हर कोई हैरान रह गया. अब फिल्म की कमाई दुनियाभर में 451 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है.

बड़े-बड़े स्टार्स और मेकर्स को टेंशन

जहां फिल्म चौथे से पांचवें हफ्ते में सिनेमाघरों में दम तोड़ देती हैं. वहीं इस फिल्म ने बड़े-बड़े स्टार्स और मेकर्स को टेंशन में डाल दिया. ‘हनुमान अंश’ ने बुकमायशो (BMS) पर टिकट बिक्री के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की BMS टिकट बिक्री का आंकड़ा करीब 82.2 लाख टिकटों तक पहुंच गया है. इस आंकड़े के साथ फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर आ गई है.

लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर

इसने ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा BMS टिकट बेचने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर है. इसकी टिकट बिक्री 1.837 करोड़ रही. ‘धुरंधर’ 1.419 करोड़ टिकटों के साथ दूसरे और ‘छावा’ 1.259 करोड़ टिकटों के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके बाद ‘जवान’ (1.240 करोड़), ‘स्त्री 2’ (1.116 करोड़), ‘एनिमल’ (99.1 लाख) और ‘गदर 2’ (91.8 लाख) का नंबर आता है.

82.2 लाख टिकटों के साथ आठवां स्थान हासिल

‘हनुमान अंश’ ने 82.2 लाख टिकटों के साथ आठवां स्थान हासिल किया है. इसके बाद ‘सैयारा’ की 70.9 लाख और ‘महावतार नरसिम्हा’ की 66.1 लाख टिकटों की बिक्री दर्ज की गई. यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बड़ी कमाई नहीं की थी. इसकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ी और दर्शकों की चर्चा ने इसे आगे बढ़ाया.

451.56 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज

‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में करीब 451.56 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है. इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन करीब 402.76 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से कमाई 48.80 करोड़ रुपये बताई गई है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 341.29 करोड़ रुपये है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़े अलग-अलग अपडेट के साथ बदल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. यूपी कैबिनेट: चार लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण पर सहमति, एक गाय पर 50 हजार रुपये का अनुदान, 22 प्रस्तावों को मंजूरी

Latest News

सनी देओल की ‘सूर्या’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज, रवि किशन का भी दिखा अनोखा अंदाज

Mumbai: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का पहला गाना ‘सुनियो जरा’ रिलीज हो गया है. गाने में सनी देओल...

More Articles Like This