पंजाबः जेल में गैंगस्टर की मौत, हत्या सहित कई मामलों में था वांछित, विदेश से हुआ था डिपोर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां होशियारपुर जिला जेल में बंद नामी गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया.

सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक

सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, जब आशीष चोपड़ा को अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम और संबंधित जांच के बाद ही चल सकेगा. फिरोजपुर निवासी भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा पंजाब के चर्चित गैंगस्टरों में शामिल था.

इसी वर्ष मध्य एशिया से करवाया था डिपोर्ट

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से उसे मध्य एशिया के एक देश से डिपोर्ट करवाकर 12 मार्च 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ फिरोजपुर, फाजिल्का और पटियाला जिलों में नौ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी थी.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, वह सितंबर 2024 में फिरोजपुर में हुए तिहरे हत्याकांड और नशा तस्करी के कई मामलों में वांछित था. उस पर पाकिस्तान से पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभाने का भी आरोप था. गैंगस्टर की मौत के बाद मामले में पोस्टमार्टम और न्यायिक जांच के जरिए मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.

Latest News

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान, 2033 तक 44 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य

India Space Economy: भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था,...

More Articles Like This