अमेरिका में हदासाः हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, तीन लोगों की मौत, घटना की जांच जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in the US: अमेरिका से हवाई हादसे की खबर सामने आई है. यहां उत्तर-पश्चिम ओरेगन में गुरुवार दोपहर एक हवाई अड्डे के पास हवा में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

यमहिल काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, यह टक्कर पोर्टलैंड से लगभग 40 मील दक्षिण-पश्चिम में मैकमिनविले म्युनिसिपल एयरपोर्ट के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:15 बजे हुई. स्थानीय पुलिस, दमकलकर्मी और चिकित्सा कर्मी सहित आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे.

गुरुवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यमहिल काउंटी के शेरिफ सैम इलियट ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे, जिसमें टेक्सास के एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और यूनाइटेड किंगडम के एक स्टूडेंट पायलट शामिल थे. शेरिफ ने बताया कि दूसरे हेलीकॉप्टर में केवल एक व्यक्ति सवार था, जो ओरेगन के न्यूबर्ग का एक पायलट था.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इस टक्कर की जांच का नेतृत्व नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) कर रहा है और एफएए भी इस घटना की जांच कर रही है.

किस कंपनी का था हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर?

हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टरों में से एक जेरी ट्रिम्बल हेलीकॉप्टर्स का था, जो एक फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल और निजी हेलीकॉप्टर रेंटल सर्विस है. कंपनी ने पुष्टि की है कि उनका एक विमान इस घटना में शामिल था.

एक बयान में कंपनी ने कहा, “जेरी ट्रिम्बल हेलीकॉप्टर्स को यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि आज दोपहर हुई एक विमानन दुर्घटना में हमारा एक विमान शामिल था. हमारी संवेदनाएं इस घटना में शामिल लोगों, उनके परिवारों और इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं.”

Latest News

क्यूबा के समर्थन में उतरा रूस, पुतिन बोले- अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है हवाना

Moscow: अमेरिका प्रतिबंधों के खिलाफ रूस ने क्यूबा का समर्थन किया है. रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है...

More Articles Like This