न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा टीम से बाहर, सिराज-नीतीश को मिला मौका

Must Read

Mumbai: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. प्रसिद्ध को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के दौरान चोट लगी थी और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर था. बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि कृष्णा न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आखिरी चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ‘ए’ टीम में शामिल होंगे.

मैचों के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता

हालांकि, उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर होगा. बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि दाएं हाथ के पेसर, जो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, उन्हें मैचों के लिए तैयार होने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी. प्रसिद्ध न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार-दिन के मैच के लिए इंडिया ए टीम में शामिल होंगे. बशर्ते, वह रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) जांच पास कर लें. इससे उन्हें मैच अभ्यास करने और दो-टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी का मौका मिलेगा.

पहले पूरी वनडे सीरीज के लिए चुना

ऑल-राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्हें पहले पूरी वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, अब सिर्फ पहले वनडे में खेलेंगे और फिर 6 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के लिए ए टीम से जुड़ेंगे. बोर्ड ने कहा कि नीतीश कुमार रेड्डी 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे के लिए उपलब्ध होंगे. इसके बाद वह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे.

मैच अभ्यास का मौका मिलेगा

इस फैसले से नीतीश को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मैच अभ्यास का मौका मिलेगा. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 31 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में हेगले ओवल में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले दूसरे चार-दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे.

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे चार दिन के मैच के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर).

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए)।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/ उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

इसे भी पढ़ें. दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत रद्द; 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

Latest News

होर्मुज में बढ़ रहा है समुद्री खतरा? टैंकर पर हमले के बाद अलर्ट, ब्रिटिश एजेंसी ने दी जानकारी

Strait Of Hormuz Tanker Attack: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर एक छोटी नाव के जरिए हमला...

More Articles Like This