Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां देहरादून-बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आई है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है.
बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच यह हादसा हुआ है. हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है. जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे. सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं.
सीएम धामी रख रहे पूरे घटनाक्रम पर नजर
सीएम धामी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उक्त हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.’

