होर्मुज में तेल टैंकर पर ‘लिमपेट माइन’ से हमला, इंजन रूम में लगी आग, सवार हैं 27 भारतीय

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Strait Of Hormuz Attack: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जारी इस तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय क्रू वाले एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है. पनामा के झंडे वाला टैंकर MT LOUISE 1 समुद्र में आगे बढ़ रहा था, तभी एक छोटी नाव से आए लोगों ने उसके बाहरी हिस्से पर दो लिंपेट माइंस लगा दीं. धमाकों के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और कुछ समय के लिए उसका कामकाज ठप हो गया.

हालांकि, जहाज पर मौजूद 27 भारतीय क्रू सदस्यों ने आग पर काबू पा लिया. सभी सुरक्षित हैं और टैंकर ने दोबारा अपना सफर शुरू कर दिया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में किसी तरह का तेल रिसाव या समुद्री पर्यावरण को नुकसान नहीं हुआ. ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने बताया कि घटना ओमान के खासाब से करीब 46 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई. फरवरी में संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर लिंपेट माइंस के सफल इस्तेमाल का यह पहला मामला बताया जा रहा है.

हमलावरों ने जहाज पर लगाईं माइंस

रिपोर्ट के अनुसार, MT LOUISE 1 पर हमला करने के लिए एक छोटी नाव का इस्तेमाल किया गया. नाव से आए लोगों ने जहाज के बाहरी हिस्से यानी उसके ढांचे पर दो लिंपेट माइंस चिपका दीं. इसके बाद हुए धमाकों से इंजन रूम में आग लग गई. लिंपेट माइंस ऐसे विस्फोटक होते हैं, जिन्हें जहाज के बाहरी हिस्से से चिपकाया जा सकता है. इनका इस्तेमाल समुद्र में चलते जहाजों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है.

समुद्री जोखिम पर नजर रखने वाली ग्रीस की संस्था Marisks के अनुसार, इस तरह के हमले के लिए छोटी नाव का इस्तेमाल करना सस्ता और आसान तरीका है. संस्था ने रॉयटर्स से कहा कि चलते जहाज के बाहरी हिस्से पर माइंस लगाना कम तकनीक वाला तरीका है, लेकिन इसका असर काफी खतरनाक हो सकता है.

Latest News

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? शरीफ चौधरी बोले- सभी के लिए रास्ता खुला

Pakistan Islamic Nato: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में...

More Articles Like This