तमिलनाडु के सात मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया अरेस्ट, भेजा न्यायिक हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fishermen Arrested In Sri Lanka:  श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने और उनके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में सात मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. ये भारतीय मछुआरे मछली पकड़ने के लिए तमिलनाडु के रामेश्वरम से समुद्र में गए थे.

नौसेना ने उनकी एक मैकेनाइज्ड नाव को भी जब्त कर लिया है. रविवार को श्रीलंकाई अदालत में पेश किए जाने के बाद सभी मछुआरों को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

शनिवार को रामेश्वरम फिशिंग हार्बर से लगभग 2500 मछुआरे करीब 400 मैकेनाइज्ड नावों में सवार होकर समुद्र में निकले थे. पाक खाड़ी क्षेत्र में तलाईमन्नार के पास जब वे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने जॉन मर्विन की एक मैकेनाइज्ड नाव को रोक लिया.

नौसेना ने नाव पर सवार सात मछुआरों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान प्लासियस, अलगु पांडी, एंटनी पिचाई, राबिन, नेल्सन, अरुलनंदा जेवियर और सगया आनंद के रूप में हुई है.

इसके बाद उन्हें मन्नार नौसैनिक कैंप ले जाया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए श्रीलंकाई मत्स्य पालन अधिकारियों को सौंप दिया गया. रविवार को अदालत में पेशी के बाद उन्हें वावुनिया जेल में भेज दिया गया.

Latest News

बालों का झड़ना रोकने से हड्डियों को मजबूती देने तक, बेहद खास है पृथ्वी मुद्रा; जानें रोज करने के फायदे

Prithvi Mudra: हमारा शरीर पांच मूल तत्वों- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से मिलकर बना माना जाता है....

More Articles Like This