हमलों और बिगड़े हालात के बीच सऊदी अरब में होने वाला एशियन कप स्थगित, टूर्नामेंट की तारीख़ों में हुआ नया बदलाव

Must Read

New Delhi: सऊदी अरब में होने वाला 2027 एशियन कप स्थगित कर दिया गया है. देश पर हुए कई हमलों और क्षेत्र में बिगड़े हालात को देखते हुए टूर्नामेंट की तारीख़ों में बदलाव किया गया है. पहले एशियन कप 7 जनवरी से 5 फ़रवरी 2027 तक आयोजित होने थे, लेकिन अब इसका आयोजन 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक किया जाएगा. एशियन फ़ुटबॉल कन्फेडरेशन (एएएफ़सी) ने अपने बयान में कहा कि क्षेत्र में मौजूदा हालात और यात्रा में आ रही दिक्कतों को देखते हुए टूर्नामेंट की तारीखें बदलने का फैसला किया गया है.

टूर्नामेंट की नई तारीख़ों को मंज़ूरी

एएफ़सी ने यह भी स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट की नई तारीख़ों को मंज़ूरी के लिए फ़ीफ़ा के पास भेजा जाएगा. हाल ही में हूती विद्रोहियों ने रियाद एयरपोर्ट पर हमला किया था, इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए थे. इसके बाद से सऊदी अरब में सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. बता दें कि दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ने गुरुवार को कहा था कि एशियाई कप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है.

सैन्य तनाव और सुरक्षा अस्थिरता मुद्दे

कोरिया प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ली केउन-हो ने देश की योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार कहा कि मध्य पूर्व में जारी सैन्य तनाव और सुरक्षा अस्थिरता ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता है. ली ने आगे कहा कि किसी भी टूर्नामेंट का महत्व खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रशंसकों के जीवन और सुरक्षा से ऊपर नहीं हो सकता. एशियाई कप में खेलने वाली 24 टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया ने इस सप्ताह कहा कि वह सऊदी अरब की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है.

इसे भी पढ़ें. पीलीभीत में बोले CM योगी- आज प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है. यही रामराज्य की संकल्पना है

Latest News

इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट गेट से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से पुणे आ रहा था विमान

IndiGo Flight: दिल्ली से पुणे आ रही एक इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने इमरजेंसी एग्जिट गेट के...

More Articles Like This