Rahu Gochar 2026: दिसंबर में शनि की राशि में प्रवेश करेगा राहु, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जिसका गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है. राहु इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 5 दिसंबर से मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहु का यह राशि परिवर्तन कुछ जातकों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है, जबकि कुछ राशियों को धन, करियर और कारोबार के मामले में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. खासतौर पर कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर अनुकूल रहने की संभावना जताई जा रही है. आइए जानते हैं राहु के मकर राशि में गोचर से किन चार राशियों को फायदा मिल सकता है… 

कर्क राशि: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान व्यावसायिक यात्राएं सफल रहने के योग हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. अचानक धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं. राहु के प्रभाव से आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है और आमदनी में भी इजाफा होने की संभावना है. इसके अलावा निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आत्मविश्वास तथा साहस में वृद्धि हो सकती है.

सिंह राशि: नौकरी और प्रतियोगिता में मिल सकती है सफलता

सिंह राशि वालों के लिए राहु का गोचर कई मामलों में फायदेमंद रह सकता है. नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के अवसर मिल सकते हैं. न्यायालय में लंबे समय से चल रहे विवादों में राहत मिलने की संभावना है. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है. वहीं, पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने के भी योग बन सकते हैं.

तुला राशि: संपत्ति प्राप्ति के बनेंगे योग

तुला राशि के जातकों के लिए राहु का यह गोचर शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. अचानक संपत्ति प्राप्ति के योग बन सकते हैं और ससुराल पक्ष की ओर से सुख-सहयोग मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. इस दौरान खर्चों में कमी आने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि: कारोबार और आमदनी में हो सकती है बढ़ोतरी

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु का गोचर उत्साहजनक रह सकता है. इस दौरान आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार में प्रदर्शन बेहतर हो सकता है और नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे. खासतौर पर कम्युनिकेशन, मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है. आमदनी बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे. यदि आप लंबे समय से विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी होने की संभावना भी बन सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

04 November 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 November 2026 Ka Panchang: 4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ दिन...

More Articles Like This