‘डेमोक्रेट्स के साथ काम करने को तैयार’, हार के बाद बोले ट्रंप, ईरान के साथ युद्ध पर भी दिया बड़ा बयान

Must Read

Washington: अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग भी हो रही है और कुछ राज्यों में काउंटिंग के साथ-साथ रिजल्ट भी आ रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेट्स को उनकी मध्यावधि चुनाव जीत पर बधाई दी है. ट्रंप ने चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया दी है. POLITICO से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह इस हार के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहते.

मिलकर काम करने की इच्छा जताई

साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई. ईरान के साथ जारी युद्ध पर ट्रंप ने कहा कि वह देश के हित में जो भी अच्छा होगा, उसे करने के लिए आगे भी तैयार रहेंगे. अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण कर लिया है. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मीडिया नेटवर्क्स ने अपने चुनावी अनुमानों में इसकी पुष्टि की है.

ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका

इस नतीजे से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. अब सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में डेमोक्रेट्स का दबदबा रहेगा, जिससे ट्रंप सरकार के लिए अपने फैसले लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टालारिको ने टेक्सास की सीनेट सीट पर जीत दर्ज की है. एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, टालारिको ने इस मुकाबले में जीत हासिल की है. इस नतीजे को टेक्सास की राजनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

अमेरिका के इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर

फ्लोरिडा और जॉर्जिया में ऐतिहासिक नतीजे आ रहे हैं. CNN के डिसीजन डेस्क के अनुमान के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स अमेरिका के इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनने जा रही हैं. वहीं फ्लोरिडा में रिपब्लिकन सांसद बायरन डोनाल्ड्स ने गवर्नर चुनाव जीत लिया है.वह फ्लोरिडा के पहले अश्वेत गवर्नर होंगे. हालांकि शुरुआती रुझान में रिपब्लिकन पार्टी को कई झटके लगे हैं लेकिन जब तक काउंटिंग पूरी होने के बाद सभी राज्यों के रिजल्ट नहीं आ जाते, कुछ भी कहना मुश्किल ही है.

इसे भी पढ़ें. भोजपुर में वारदातः मां-बेटे का कत्ल, कमरे में सोते समय रेता गला, बड़ा बेटा-बहू हिरासत में

Latest News

US की राजनीति में अब्दुल एल-सैयद ने रचा इतिहास, सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराकर बने पहले मुस्लिम सीनेटर

Washington: डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल एल-सैयद ने सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हरा दिया है. इस...

More Articles Like This