‘युद्ध पर US की जनता सुना चुकी है अपना फैसला’, अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर ईरान का पहला बड़ा रिएक्शन

Must Read

Tehran: अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट आते ही ईरान की ओर से जो प्रतिक्रिया आई है, वो महत्वपूर्ण है. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर ग़ालिबफ़ कालिबाफ ने कहा है कि अमेरिका की जनता अपना फैसला युद्ध को लेकर सुना चुकी है और अब इनकार का अंजाम बुरा होगा. अमेरिका में हुए 2026 के मध्यावधि चुनावों में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी की हार और डेमोक्रेट्स की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कालिबाफ ने ‘X’ (ट्विटर) पर लिखा कि अमेरिकी जनता ने युद्ध के खिलाफ मतदान किया है.

एक भीषण दुःस्वप्न का सामना करना पड़ेगा

ईरान इस संदेश का समर्थन करता है. उन्होंने वॉशिंगटन को चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी सरकार जनता की इच्छा के खिलाफ जाकर युद्ध जारी रखती है, तो उसे एक भीषण दुःस्वप्न का सामना करना पड़ेगा. अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग भी हो रही है और कुछ राज्यों में काउंटिंग के साथ-साथ रिजल्ट भी आ रहे हैं. फ्लोरिडा और जॉर्जिया में ऐतिहासिक नतीजे आ रहे हैं. CNN के डिसीजन डेस्क के अनुमान के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स अमेरिका के इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनने जा रही हैं.

रिपब्लिकन पार्टी को कई झटके लगे

वहीं फ्लोरिडा में रिपब्लिकन सांसद बायरन डोनाल्ड्स ने गवर्नर चुनाव जीत लिया है. वह फ्लोरिडा के पहले अश्वेत गवर्नर होंगे. हालांकि शुरुआती रुझान में रिपब्लिकन पार्टी को कई झटके लगे हैं लेकिन जब तक काउंटिंग पूरी होने के बाद सभी राज्यों के रिजल्ट नहीं आ जाते, कुछ भी कहना मुश्किल ही है. अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग भी हो रही है और कुछ राज्यों में काउंटिंग के साथ-साथ रिजल्ट भी आ रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेट्स को उनकी मध्यावधि चुनाव जीत पर बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें. भोजपुर में वारदातः मां-बेटे का कत्ल, कमरे में सोते समय रेता गला, बड़ा बेटा-बहू हिरासत में

Latest News

Motor Insurance Rules: IRDAI ने मोटर बीमा के नियमों में किया बड़ा बदलाव, 15 दिसंबर से लागू होगी चार-स्तरीय पॉलिसी व्यवस्था

Motor Insurance Rules: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने निजी कारों और दोपहिया वाहनों के मोटर बीमा...

More Articles Like This