जालौन में हादसाः ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा डंपर, लगी आग, जिंदा जले चालक-क्लीनर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalaun Dumper Accident: यूपी के जालौन से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां को बुधवार की सुबह सहाव व औरेखी के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर ओवरब्रिज से एक ईंटों से भरा डंपर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आ गिरा और उसमें भयंकर आग लग गई. इस घटना में चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और बचाव कार्य शुरु किया. पुलिस व फायर कर्मियों ने करीब चार घंटे तक रेस्क्यू चलाया तब तक चालक व क्लीनर की जलकर मौत हो चुकी थी. ईंट केबिन के ऊपर आ गए थे, इस वजह से केवल चालक जल हुआ शव निकला दोपहर तक ईंटा हटाने पर क्लीनर का भी जला हुआ शव बरामद हुआ. मृतकों की पहचान जिला फिरोजाबाद थाना नरौली क्षेत्र के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि जिला एटा थाना नरौली ग्राम नगला सेवा निवासी राजकुमार (45 वर्ष) डंपर चलाता था. उसके साथ जिला फिरोजाबाद थाना व ग्राम नगला अकोला निवासी क्लीनर सचिन (40 वर्ष) था.

81868762

एटा से ईंट लेकर नदीगांव आ रहे थे चालक-क्लीनर

मंगलवार को वह डंपर में एटा से ईंटा भरकर जिले के नदीगांव क्षेत्र में आ रहे थे. इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर किमी संख्या 209.02 सहाव-औरेखी के बीच जैसे ही डंपर पहुंचा तो चालक को झपकी आने से डंपर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ वह नीचे गिर गया. जिस कारण उसकी केबिन में आग लग गई. डंपर को नीचे गिरा देख लोगों ने तुरंत पुलिस व फायर कर्मियों को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर टीम

इसके बाद पुलिस व फायर कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई. इसके बाद डंपर में चालक की सीट से राजकुमार का जला शव बाहर निकाला गया. फिर क्रेन मंगवाकर डंपर व उसके ईंटे हटवाए गए तो 11 बजे के लगभग क्लीनर का शव भी जली व क्षत विक्षत हालत में निकला.

पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने घटना स्थल का जायजा लिया और ट्रक नंबर से उसके मालिक से संपर्क कराया. इसके बाद दोनों की शिनाख्त हुई. सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डंपर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरने के कारण करीब छह घंटे पर रेस्क्यू चलाया गया डंपर को हटवाया गया. इसके बाद यातायात सुचारु हुआ.

Latest News

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, खारकीव का अस्पताल तबाह, 9 राज्यों की बिजली सप्लाई भी ठप

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. एक तरफ जहां...

More Articles Like This