Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. चक्रवाती तूफानों के बीच अगले कुछ घंटों के दौरान कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम अपडेट के मुताबिक, अगले 11 घंटों के भीतर देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका है. इस दौरान तटीय और मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और गोवा के आसपास बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. कई राज्यों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है.

14 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम अपडेट के अनुसार, 5 नवंबर को ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

पूर्वी भारत के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और भूस्खलन की आशंका जताई गई है. मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली, यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली-NCR: राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
  • उत्तर प्रदेश: मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, रायबरेली, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में तापमान 17 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
  • बिहार: पटना, सिवान, भोजपुर, गया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज और पूर्णिया समेत दो दर्जन जिलों में मध्यम बारिश और करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है.

झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

  • झारखंड: रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और पलामू समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की आशंका है. रांची में तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
  • उत्तराखंड: नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
  • हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर: पहाड़ी इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है. मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री और श्रीनगर में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. कुल्लू, कांगड़ा, बारामूला, किश्तवाड़ और शोपियां में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है.

5 नवंबर को प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली31°C17°C
मुंबई35°C26°C
चेन्नई31°C27°C
कोलकाता31°C22°C
लखनऊ30°C17°C
पटना30°C18°C
रांची27°C17°C
भोपाल29°C17°C
जयपुर32°C18°C
शिमला21°C09°C
नैनीताल21°C12°C

पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बंगाल में भी बदलेगा मौसम

  • राजस्थान और मध्य प्रदेश: जयपुर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और खरगोन में मौसम बदलने की संभावना है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है.
  • पंजाब और पश्चिम बंगाल: अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, कोलकाता, दार्जिलिंग और हावड़ा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और तेज बारिश होने का अनुमान है.
Latest News

रियाद हवाई अड्डे पर हमलाः घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

Riyadh Airport Attack: पिछले महीने सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में...

More Articles Like This