पोलैंड में वारदातः क्राको शहर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shooting In Poland: पोलैंड के क्राकोव शहर में एक बंदूकधारी ने बाजार चौक पर अंधाधुंध गोलीबारी की. इस गोलीबारी में ‘आतंकी कृत्य’ था, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी रक्षामंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश ने दी.

क्राकोव पुलिस ने बताया

क्राकोव पुलिस ने बताया कि हमलावर पोलैंड का 24 वर्षीय नागरिक है और उसने शहर के बीचों-बीच स्थित और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय मुख्य चौक में गाड़ी चलाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग घायल हो गए.

मुठभेड़ में हमलावर को लगी गोली

पोलैंड के गृह मंत्री मार्शिन कियरविंस्को ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों से हुई मुठभेड़ में एक गोली हमलावर को लगी और वह घायल हो गया.

क्राकोव पुलिस की प्रवक्ता कतार्ज़िना सिस्लो ने एक समाचार चैनल को बताया कि हमलावर ने सेना जैसी वर्दी पहनी हुई थी और उसने हमले में सेना में इस्तेमाल होने वाली बंदूक का इस्तेमाल किया. पुलिस को उसकी कार से कई अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मिले है.

घटनास्थल की आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में एंबुलेंस मौजूद हैं और पोलिश चिकित्सा बचाव विमान सेवा और हेलीकॉप्टर चौक पर उतर रहे हैं. हर साल लगभग 1.5 करोड़ पर्यटक क्राकोव आते हैं, जिनमें से ज़्यादातर लोग इस मुख्य चौक से होकर गुज़रते हैं.

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने एक पोस्ट में कहा कि पुलिस हमले की जांच कर रही है. पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नावरोकी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं.

Latest News

यमन में तेज हुई जंग: हवाई हमलों से सऊदी अरब के सना में तबाही, 33 लोगों की मौत, 13 बच्चे भी शामिल

Saudi Airstrikes: यमन में फिर जंग तेज हो गई है. यमन के सना प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व...

More Articles Like This