Chicago: शिकागो में एक ही दिन में 1000 पक्षियों की मौत, चौंकाने वाली वजह आई सामने

Chicago Birds Died Due To Glass Buildings: कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है कि समझ नहीं आता है कि ये क्‍या हुआ और कैसे हुआ. इन घटनाओं पर लोग तरह-तरह के विचार-विमर्श करते है, लेकिन इसका सटिक जवाब नहीं मिल पाता. कुछ ऐसी ही घटना अमेरिका के शिकागो में देखने को मिली है. जहां सुबह उठते ही लोगों ने एक साथ हजारों पक्षियों की लाशें देखी. हैरानी की बात तो ये है कि वहां शाम तक ऐसा कुछ नहीं था और अचानक सुबह ये नजारा देखने को मिला.  

डेढ़ मील के दायरे में मिले पक्षी

बता दें कि ये सभी पक्षी शिकागो के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर मैककॉर्मिक प्लेस के पास डेढ़ मील के दायरे में मिले है. इन पक्षियों में कुछ मर चुके थे तो वहीं कुछ अधमरे पड़े हुए थे. स्थानीय लोगों ने कुछ पक्षियों को अस्पताल पहुंचाया जिससे उन्हें बचाया जा सके. वहीं साइंटिस्टों ने इसकी वजह काफी अजीबों-गरीब बताई है. साइंटिस्टों के मुताबिक, पक्षी कन्वेंशन सेंटर की ऊंची बिल्डिंग से टकराकर घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई. हालांकि इन पक्षियों के मारे जाने के सटिक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.

हर साल होती है एक अरब पक्षि‍यों की मौतें  

वहीं, इस मामले में शोध करने वाले ब्रेंडन सैमुअल्स ने कहा कि खिड़की से टकराने वाला हर पक्षी नहीं मरता. उन्‍होंने कहा कि हम अक्सर पक्षियों को कांच से टकराते हुए देखते हैं. कांच से टकराने के बाद पक्षी कुछ दूरी तक उड़ते रहते हैं, फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और कुछ घंटों के बाद उनकी मृत्‍यु हो जाती है. ज्यादातर मौतें पतझड़ और बारिश के मौसम में देखने को मिलती है. हालांकि, प्रतिकूल हवा, बारिश और कोहरे जैसी मौसमी परिस्थतियां भी इसका कारण हो सकती हैं.

इमारतों की आधी लाइटों को बंद करके कम कर सकते मौतें

वहीं, सैमुअल्स के मुताबिक, कांच वाली खिड़कियों से टकराकर हर वर्ष करीब एक अरब पक्षी मर जाते हैं, क्योंकि शीशे में उन्हें अपनी परछाई नजर आती. पक्षी जब शीशे में खुद को देखते है तो वे घबरा जाते हैं और नीचे गिर जाते हैं. वे इतने नाजुक होते हैं कि खुद को संभाल नहीं पाते. ऐसे में कुछ पक्षि‍यों की मौके पर ही मौत हो जाती है, जबकि कुछ पक्षी कुछ देर तक जीवित रहते है. पक्षियों की मौतों को कम करने के लिए इमारतों की लाइटें बंद करना भी एक तरीका है. 2021 में शिकागो में पक्षियों की मौतों पर किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि बड़ी इमारतों में आधी लाइटें बंद करने से पक्षियों के टकराव को 6 से 11 गुना कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़े:- WiFi Router Facts: सावधान! WiFi को इस्तेमाल करने का ये तरीका हो सकता है जानलेवा, वजह कर देगी हैरान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version