15 हजार KM तैरकर दुनिया के दूसरे छोर तक हंपबैक पहुंचीं व्हेल, वर्षो का सफर देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Humpback whales: समंदर की गहराइयों में रहने वाली विशालकाय हंपबैक व्हेल ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है,जिसे जानने के बाद वैज्ञानिकों के भी होश उड़ गए. दरअसल, एक व्हेल वर्षो का समय लेकर ऑस्ट्रेलिया से हजारों किलोमीटर दूर ब्राजील पहुंच गई, जबकि दूसरी ब्राजील से ऑस्ट्रेलिया तक तैरती हुई मिली.

बता दें कि यह दूरी इतनी ज्यादा है कि इंसान हवाई जहाज से भी तय करने में घंटों लगा दे. ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अब तक की सबसे लंबी दर्ज की गई व्हेल यात्रा है. वहीं एक रिसर्च से यह भी पता चला कि ये विशाल जीव केवल सफर ही नहीं करते, बल्कि अपने गानों और जीन के जरिए दूसरे व्हेल समूहों को भी प्रभावित कर सकते हैं.

रिसर्च में क्या पता चला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को पब्लिश हुए एक रिसर्च में बताया गया कि दो हंपबैक व्हेल ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट और ब्राजील के प्रजनन क्षेत्रों के बीच रिकॉर्ड तोड़ यात्रा की है. ऐसे में दुनियाभर के वैज्ञानिकों की एक टीम ने व्हेल की पूंछ की हजारों तस्वीरों का इस्तेमाल किया. इस दौरान उन्होंने पहचाना कि दोनों विशाल व्हेल दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में देखी गई थीं.

व्हेल ने तय किया 15,100 किलोमीटर का सफर

रिपोर्ट के अनुसार, एक व्हेल साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में देखी गई थी. इसके बाद वही व्हेल साल 2019 में ब्राज़ील के साओ पाउलो के पास दिखाई दी. दोनों जगहों के बीच समुद्र के रास्ते करीब 14,200 किलोमीटर की दूरी है. वही दूसरी व्हेल पहले ब्राजील के बाहिया तट के पास देखी गई थी. इसके 22 साल बाद वही व्हेल ऑस्ट्रेलिया के हर्वे बे में दिखाई दी. इस यात्रा की दूरी करीब 15,100 किलोमीटर थी.

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहली बार है, जब एक ही हंपबैक व्हेल की दो तस्वीरों के बीच इतनी लंबी दूरी दर्ज की गई है. इतनी लंबी यात्रा करना हंपबैक व्हेल के लिए बहुत ही दुर्लभ बात है. ये व्हेल 17 मीटर यानी करीब 55 फीट तक लंबी हो सकती हैं.

दूसरे क्षेत्र का गाना भी सीख जाती है ये व्हेल

उन्होंने कहा कि “ऐसी यात्राएं बहुत कम होती हैं, लेकिन ये व्हेल की आबादी के लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.” जब कुछ व्हेल दूर-दूर के प्रजनन क्षेत्रों के बीच जाती हैं, तो इससे अलग-अलग समूहों में जेनेटिक विविधता बनी रहती है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये व्हेल एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र तक नए गानों की शैली भी लेकर जा सकती हैं. हंपबैक व्हेल के गाने इंसानों के म्यूजिक ट्रेंड की तरह एक महासागर से दूसरे महासागर तक फैलते हैं.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version