अंडे की सुरक्षा छोड़ टमाटर की सिक्योरिटी में लगा किंग कोबरा, वीडियो वायरल

Must Read

King Cobra Video: टमाटर की मंहगाई आसमान छू रही है. एक तरफ जहां लोग टमाटर की बढ़ती मंहगाई से परेशान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ टमाटर की बढ़ती कीमत पर कई मीम्स, मजेदार गाने और वीडियो वायरल हो गए हैं. जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. टमाटर की मंहगाई पर लोग अपने विचार अनोखे तरीके से शेयर कर रहे हैं. हाल ही में वाराणसी में एक दुकानदार टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाया था, जो काफी चर्चा का विषय रहा. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक किंग कोबरा सांप टमाटर की सुरक्षा में लगा हुआ है.

आपको बता दें कि यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि इस वीडियो के ओरिजनल सोर्स की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह एक रेस्क्यू का हिस्सा है, जहां किंग कोबरा टमाटरों से भरी जगह में घुस गया और रेस्क्यू टीम वहां से उसे निकालने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, यह वीडियो ऐसे समय में आया, जब टमाटर की मंहगाई अपने चरम पर है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यूजर्स ने लिखा है कि “टमाटर के बढ़ते रेट्स देखते हुए हमनें अपने कीमती स्टॉक पर सिक्योरिटी लगा दी है.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This