McDonald’s पर पड़ी महंगाई की मार, टमाटर बिगाड़ सकता है बर्गर का टेस्ट

McDonald’s remove tomato from menu: देश भर में टमाटर के दाम सातवें आसमान पर हैं. ऐसे में कई शहरों में टमाटर की कीमते 200 रुपए को भी पार कर गई है. इसका असर अब बड़ी कंपनियों पर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यों कि फास्ट फूड बनाने वाली लोकप्रिय कंपनी मैकडॉनल्ड्स के मेन्यू से टमाटर की खटास गायब हो गई है. वहीं इसको लेकर कंपनी ने बयान भी जारी किया है. कंपनी का कहना है कि ये एक सीजनल इश्यू है और हम कोशिश कर रहे हैं हैं कि इससे जल्दी निपटा जा सके.

ये भी पढ़ेंः Sawan Maas Rule 2023: सावन में भूलकर भी ना करें ये काम, वरना महादेव हो जाएंगे नाराज

क्या है McDonald’s का कहना?

टमाटर को लेकर प्रसिद्ध फास्टफूड की कंपनी का कहना है कि बाजार में उस गुणवक्ता के टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं जिसका प्रयोग हम करते हैं. ये एक सीजनल इश्यू है. इसके लिए हम प्रयासरत है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल पाएं. कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “हम ऐसे टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं जो हमारे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी चेक से पास हो सकें, इस कारण हम अपने कुछ रेस्तरां में मेन्यू से टमाटर हटा रहे हैं.” इस समस्या को कंपनी ने एक टेंपररी इश्यू बताया है.

ये भी पढ़ेंः Sawan 2023: सावन के पहले दिन चुपके से करें ये काम, दूर होगा मंगल दोष, मिलेगा मनचाहा रिश्ता

टमाटर के भाव 200 रुपए पार

उल्लेखनीय है कि देश भर में टामाटर के लगातार बढ़ रहे हैं. कई स्थानों पर टमाटर के भाव 200 रुपए प्रतिकिलो से भी ज्यादा है. इस वजह से आम आदमी की थाली से टमाटर गायब हो गया है. लोग टमाटर के स्थान पर केटअप का प्रयोग करने पर विवश हैं. वहीं माना जा रहा है कि कई जगहों पर अनुमान से अधिक बारिश और खराब मौसम के कारण टमाटर की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. जानकारों की माने टमाटर के दाम अस्थाई तैर पर बढ़े हैं. आने वाले समय में इसमें कमी हो जाएगी.

Latest News

Asian Para Games: प्रीति पाल ने 200 के बाद 100 मीटर दौड़ में भी जीता सिल्वर, किसान की बेटी ने लहराया परचम

Nagoya: भारत की प्रीति पाल ने बुधवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी35 दौड़...

More Articles Like This

Exit mobile version