Sawan Maas Rule 2023: सावन में भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना महादेव हो जाएंगे नाराज

Sawan Maas 2023: सावन महीने का इंतजार शिव भक्त बेसब्री से कर रहे हैं. यह पावन महीना बहुत जल्द ही शुरू होने वाला है. इसको लेकर सभी प्रसिद्ध शिवालयों में तैयारियां की जा रही है, क्योंकि सावन महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है. शिव भक्त पूरे सावन महीने भगवान शंकर की भक्ती में लीन रहते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शंकर की पूजा करने से वे प्रसन्न होकर हमे आशीर्वाद देते हैं. जिससे हमारी लाइफ खुशहाल रहती है.

वहीं यदि आप सावन महीने में कुछ नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं तो शिव जी खुश होने की बजाय आपसे नाराज हो जाएंगे और आपको संकटों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कब शुरू हो रहा सावन का महीना और इस महीने वो कौन से काम हैं, जिसे करने से भगवान शिव नाराज हो जाएंगे.

कब शुरू हो रहा सावन 2023
भगवान शिव की आस्था का पवित्र महीना सावन 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 को समाप्त हो रहा है. बता दें कि अधिकमास लगने के चलते इस बार सावन दो महीने का है.

ये भी पढ़ेंः Sawan 2023: सावन के पहले दिन चुपके से करें ये काम, दूर होगा मंगल दोष, मिलेगा मनचाहा रिश्ता

सावन महीने में भूलकर भी ना करें ये काम

  • सावन महीने गलती से भी नॉनवेज का सेवन न करें.
  • इस महीने में नशे से भी दूर रहें.
  • वण मास में लहसुन-प्याज का प्रयोग ना करें.
  • सावन महीने में बैंगन, मूली भी नहीं खाना चाहिए.
  • सावन महीने में दूध पीने से बचना चाहिए क्‍योंकि दूध से शिवजी का अभिषेक किया जाता है.
  • सावन महीने में परिवार, गुरु, मेहमान या किसी भी व्‍यक्ति का अपमान न करें.
  • सावन महीने अपने द्वार पर आए जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं.
  • गाय-बैल, कुत्‍ता आदि भी आए तो उसे भोजन दें. इन पशुओं को सावन में गलती से भी ना मारें.
  • शिवजी की पूजा करते समय ध्‍यान रखें कि उन्‍हें हल्‍दी-कुमकुम अर्पित न करें.
  • सावन के महीने में किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version