PUBG Love: पाकिस्तानी गर्ल का शरहद पार वाला प्यार, सीमा ने कार में कही ये बात…

International Love Affair: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के रबूपुरा कस्बा निवासी सचिन नामक युवक को पबजी गेम खेलते वक्त पाकिस्तान की सीमा नामक युवती से प्यार हो गया. पबजी गेम पर हुई दोस्ती के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों पर प्यार का परवान ऐसे चढ़ा कि पाकिस्तान की सीमा चार बच्चों के साथ दो देशों की सीमा लांघ कर ग्रेटर नोएडा आ गई. मामले की जानकारी मिलते ही जांच एजेंसियां एलर्ट मोड पर है.

ये भी पढ़ेंः VASTU TIPS: अगर घर में हैं ये 5 पौधे, तो आज ही उखाड़ फेंके; वरना हो जाएगा सर्वनाश

जानिए पूरा मामला
आपको बता दें कि सीमा नेपाल के रास्ते 13 मई को अपने चार छोटे बच्चे के साथ बस से भारत पहुंची और रबूपुरा के सचिन के साथ शुक्रवार रात तक रही. सीमा नामक महीला के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है. बताया जा रहा है कि भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए युवक और महिला शादी करने के प्रयास में थे.

देखिए वीडियो

इसी बीच इसकी जानकारी जैसे ही गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस मिली. पुलिस महिला को तलाशने में जुट गई. पुलिस टैक्सी चालक व आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला को तलाश रही है. फिलहाल महिला की लोकेशन मथुरा में मिली है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है. पुलिस की मानें तो बहुत ही जल्द महिला और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी हो सकती है.

ये भी पढ़ेंः TOTKE FOR JOB: नौकरी को लेकर हैं परेशान, सावन के सोमवार को करें ये उपाय; जल्द मिलेगा ‘ऑफर लेटर’

कोई साजिश तो नहीं
रबूपुरा निवासी सचिन अनाज मंदी में पल्लेदारी का काम करता है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी प्रेमिका सीमा के आने के बाद से युवक किराये पर मकान ले लिया था. जहां वे एक महीने से रह रहा था. इधर पुलिस ये भी पता लगाने का लगातार प्रयास कर रही है कि क्या यह मामला वास्तव में प्रेम प्रसंग का है या फिर पबजी पर दोस्ती के बहाने कोई गहरी साजिश तो नहीं रची जा रही है.

फिलहाल पाकिस्तानी महिला की तलाशी को लेकर जांच एजेंसियां अलर्ट है. पाकिस्तानी महिला की तलाश के लिए 3 टीमें गठित की गई है. सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से खोजबीन जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version