आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद के पीछे छिप जाएगा शनि ग्रह

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shani Chandra Grahan: अक्‍सर आपने देखा होगा, चांद बादल के पीछे छिप जाता है. चांद के बादल में छिपने को लेकर कई कविताएं और गीत भी बन चुकी है. लेकिन आज की रात आसामान में कुछ अद्भुत होने जा रहा है. आज बादल में छिपने वाला चांद अपनी ओट से शनि को छिपाने वाला है. दरअसल, आज, बुधवार रात ( 24 और 25 जुलाई की मध्य रात्रि) को आसमान में शनि का चंद्र ग्रहण होने जा रहा है. भारत में करीब 18 साल बाद यह नजारा देखने को मिलेगा.

आमने सामने होंगे दो खगोलीय पिंड

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 24 और 25 जुलाई की मध्य रात्रि में रात में कुछ घंटों के लिए इस खगोलिय नजारे को आप अपनी नंगी आंखों से देख सकेंगे. शनि चंद्र ग्रहण के दौरान दो खगोलीय पिंड- चंद्रमा और शनि आमने-सामने होंगे. चांद शनि को कुछ घंटों के लिए एशिया और अफ्रीका के आसमान पर ढकता हुआ दिखेगा.

आज रात दिखेगा अद्भुत दृश्‍य

शनि का चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चांद अपनी ओट में शनि को छिपा लेता है. शनि के चांद के पीछे छिप जाने से चांद के किनारे से शनि के रिंग (छल्ले) नजर आते हैं. वैज्ञ‍ानिकों ने इस खगोलीय घटना को लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न का नाम दिया है. एक्सपर्ट के अनुसार, शनि चंद्र ग्रहण 25 जुलाई को सुबह 01:03 बजे शुरू होगा और करीब दो घंटे यानी रात 02:56 बजे तक रहेगा.

इन हिस्‍सो में दिखेगा खगोलीय घटना

बैंगलोर में भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) के मुताबिक, भारत के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से के लोग इस खगो‍लीय घटना को देख सकते हैं. बैंगलोर में यह ग्रहण 01:03 बजे से दिखेगा. मुंबई में यह 01:26 बजे से दिखना शुरू होगा. कोलकाता में 1:38 और गुवाहाटी में 01:50 बजे दिखेगा. भारत के साथ ही चीन, म्यांमार, जापान और श्रीलंका में भी इसे देखा जा सकेगा.

इस ग्रहण को प्रदूषण मुक्त क्षेत्र से देखने की सलाह दी जाती है, ऐसी जगह से इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं. वहीं शहर में रहने पर एक छोटी दूरबीन इसका अच्छा नजारा देगी. चंद्रमा के पीछे शनि के छिपने का नाटकीय दृश्य इस साल 14 अक्टूबर को भी देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें :- UK News: भारत पहुंचे ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी, फ्री ट्रेंड एग्रीमेंट पर बन सकती है सहमति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This