एक ऐसा पेड़ जो ऑक्सीजन नहीं बल्कि देता है पानी, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Water Filled In Tree: हमारी प्रकृति में कई ऐसे तमाम रहस्‍य छिपे हुए हैं, जिन्‍हें सुलझाने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक जुटे हुए है, लेकिन आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है. ऐसे में ही आज हम एक पेड़ से जुड़े रहस्‍य के बारे में बात करने जा रहे है, जिसमें से ऑक्‍सीजन नहीं बल्कि पानी निकलता है.

बता दें कि यह पेड़ आंध्र प्रदेश में पाया जाता है, जिससे कोंडा रेड्डी समुदाय कई साल से अपनी प्यास बुझा रहे हैं. वहीं, इस पेड़ का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पेड़ के तने पर छाल काटने के बाद पानी की धार निकलती हुई दिखाई दे रही है, जो किसी के समझ में ही नहीं आ रहा है कि पेड़ में आखिर इतना पानी आ कहां से रहा है. इस गजब के पेड़ की जांच खुद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई.

क्या है पेड़ का नाम?

दरअसल, इस पेड़ का नाम इंडियन लॉरेल (Indian Laurel Tree) है, जो काफी मात्रा में पानी को अपने अंदर इकठ्ठा रखता है. वहीं, ज्‍यादातर आंध्र प्रदेश के पापिकोंडा पार्क में यह अनोखा पेड़ देखने को मिलता है. इसके अलावा, यह सिर्फ साउथ एशियाई देशों में ही मिलता है. दरअसल, गर्मियों में पेड़ अपने अंदर पानी जमा करते हैं. वहीं, बात करें एक नॉर्मल पेड़ की तो इसमें Xylem ट्यूब के माध्‍यम से पानी जड़ से बाकी हिस्सों में जाता है और पत्तों से निकलकर उड़ जाता है.

कहां से आता है इतना पानी

हालांकि आंध्र प्रदेश का यह पेड़ नॉर्मल पेड़ों से अलग है. यह जिंदा रहने के लिए उसी Xylem ट्यूब में एक Void बना देता है, जिससे पानी भाप बनकर नहीं उड़ पाता और पेड़ के अंदर ही रह जाता है. इस तरह कुछ दिनों बाद इसमें काफी मात्रा में पानी इक्‍ट्टा हो जाता है और यह तपती गर्मी से बचाता है.

इसे भी पढ़े:-Birds Killer Tree: दुनिया में एक पेड़ ऐसा भी, जो ले लेता है पंक्षियों की जान

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This

Exit mobile version