Video: कोलकाता की लोकल ट्रेन में महिलाओं की WWE, एक-दूसरे को मारे थप्पड़-घूंसे

Must Read

Kolkata News: बीते कुछ महीनों में दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. कभी कपल के बीच किस करने का, तो कभी लड़कियों के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ, यूजर्स ने जिसे अश्लील बताया. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर कोलकाता में एक लोकल ट्रेन में महिलाओं का आपस में एक दूसरे को थप्पड़ मारते व बाल खींचने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कोलकाता की एक लोकल ट्रेन में महिला कोच में महिलाएं एक दूसरे पर चिल्ला रहीं है.

ये भी पढ़े:- लुप्त हो रही सैकड़ों साल पुरानी कला को योगी सरकार ने किया जिंदा, अब दीवानी हो रही दुनिया

इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई, जब इनके बीच की लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई. एक दूसरे को चप्पलों से मारना और बाल खींचना शुरू कर दिया. ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने इन लोगों को रोकने की बहुत कोशिश की. पर वे लड़ती रहेी. फिलहाल, लड़ाई के पीछे का असली वजह अभी सामने नहीं आया है. हालांकि, वीडियो के अंत में महिला को एक लड़के को मारते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा- मुंबई लोकल का प्रो वर्जन. वहीं, एक अन्‍य ने लिखा- ट्रेन के अंदर फ्री डब्ल्यूडब्ल्यूई. एक यूजर ने लिखा- पूरे वीडियो में खींचे गए बालों को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह वीडियो शैम्पू ब्रांड के विज्ञापन के लिए बढ़िया है. 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी और वीडियो की पुष्टि The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This