World Hindi Day 2024: 10 जनवरी को क्यों मनाते हैं विश्व हिंदी दिवस? जानिए इसका इतिहास

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World Hindi Day: भारत में बातचीत के लिए कई तरह की भाषाओं का प्रयोग किया जाता है. लेकिन हिन्‍दी एक मात्र ऐसी भाषा है जो ज्‍यादातर भारतीयों को एक डोर में जोड़े रहती है. राजभाषा और आधिकारिक भाषा के तौर पर भारत में हिंदी को ही पहचाना जाता है. हिंदी न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है.

विदेशी भी इस बात को मानते हैं कि भावना को प्रदर्शित करने का जो हुनर हिंदी भाषा में है, वो किसी अन्‍य भाषा में नहीं है. उदाहरण के तौर पर ‘आई लव यू’ उतना दिल को नहीं मचलाता जितना कि ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं’ में खनक है. इस भाषा को खास दर्जा दिलाने के लिए 10 जनवरी को हर साल विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. वहीं भारत में 14 जनवरी को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है.

क्या है विश्व हिंदी दिवस के पीछे का इतिहास?

महाराष्‍ट्र के नागपुर में 10 जनवरी, 1974 को सबसे पहले विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था. इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने शिरकत की थी. इस महासम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य विश्व-भर में हिंदी का प्रसार करना था. नागपुर में हिंदी दिवस समारोह के बाद सबसे पहले यूरोपीय देश नार्वे के भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था. दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में मनाया गया था.

विश्व हिंदी दिवस को औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी. इसके बाद से इसे हर साल मनाया जाता है. चूंकि पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया गया था, इसलिए प्रत्‍येक साल 10 जनवरी को इस दिवस को मनाया जाता हैं. यह उस दिन को चिह्नित करता है जब 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पहली बार हिंदी भाषा बोली गई थी.

हर साल अलग थीम पर मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस 

हर साल हिंदी दिवस को अलग अलग थीम पर मनाया जाता है. इस बार की थीम हिंदी पारंपिरक ज्ञान और कृत्रिम बुद्दिमत्ता पर आधारित है. बात करें हिंदी भाषा की तो आज भी हिंदी पूरी दुनिया में बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से एक है. दुनियाभर के करोड़ों लोग आज हिंदी में बात करते हैं. हिंदी, हिंदुस्तान की पहचान और गौरव है. भारत के अलावा फिलीपींस, नेपाल, मॉरीशस, फिजी, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में हिंदी बोली जाती है. दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है.

ये भी पढ़ें :- Ayodhya Ram Mandir: 15 से 22 जनवरी तक राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा में होंगे कई अनुष्‍ठान, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

 

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This