02 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

02 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 02 अप्रैल , दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

आज का पंचांग

2 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ गुरुवार का दिन रहेगा. पूर्णिमा तिथि सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी. यह दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन स्नान-दान की पूर्णिमा भी है, जिसका विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन खास रहेगा. दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है.

वहीं हस्त नक्षत्र शाम 5 बजकर 39 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इसके अलावा ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलेगा. गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसका असर कई राशियों पर पड़ सकता है. खास बात यह है कि इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है.

02 अप्रैल 2026 का पंचांग

  • चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि– 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी
  • ध्रुव योग– 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक
  • हस्त नक्षत्र- 2 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजकर 39 मिनट तक
  • मंगल गोचर- 2 अप्रैल 2026 दोपहर बाद 3 बजकर 28 मिनट पर मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे
  • 02 अप्रैल 2026 व्रत-त्यौहार- हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव), चैत्र पूर्णिमा

हनुमान जयंती के दिन शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:59 ए एम से 05:45 ए एम
  • प्रातः संध्या– 05:22 ए एम से 06:32 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त– 12:17 पी एम से 01:07 पी एम
  • विजय मुहूर्त– 02:46 पी एम से 03:35 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:51 पी एम से 07:15 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 06:52 पी एम से 08:02 पी एम

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:59 से दोपहर बाद 03:32 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:47 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:34 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:17 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:30 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:13 से दोपहर 02:46 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:16 से दोपहर बाद 03:49 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:16 तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:08 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:39 PM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: चन्दन और मेहंदी के समान होता है संतों का स्वभाव: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This