07 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 7 June 2026: 7 जून 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. आज अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है और भानु सप्तमी का पावन संयोग बन रहा है. साथ ही दिन की शुरुआत वैधृति योग और धनिष्ठा नक्षत्र में होगी. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा का भी प्रभाव रहेगा. ऐसे में पूजा-पाठ, व्रत, यात्रा या किसी शुभ कार्य से पहले दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त जान लेना जरूरी है.

7 जून 2026 पंचांग

  • तिथि – अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी
  • वार – रविवार
  • विशेष – भानु सप्तमी
  • तिथि समाप्त – देर रात 3:25 बजे तक
  • नक्षत्र – धनिष्ठा सुबह 7:56 बजे तक, इसके बाद शतभिषा
  • योग – वैधृति सुबह 10:02 बजे तक, इसके बाद विष्कुंभ योग
  • पंचक – पूरे दिन प्रभावी
  • भद्रा – पृथ्वी लोक की भद्रा

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय – सुबह 5:22 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 7:16 बजे

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त

सुबह 4:34 बजे से 5:17 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त

दोपहर 12:11 बजे से 1:04 बजे तक

विजय मुहूर्त

दोपहर 2:50 बजे से 3:43 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त

शाम 7:13 बजे से 7:35 बजे तक

प्रमुख शहरों का राहुकाल

  • दिल्ली – शाम 5:33 बजे से 7:17 बजे तक
  • मुंबई – शाम 5:35 बजे से 7:14 बजे तक
  • चंडीगढ़ – शाम 5:38 बजे से 7:24 बजे तक
  • लखनऊ – शाम 5:15 बजे से 6:58 बजे तक
  • भोपाल – शाम 5:23 बजे से 7:04 बजे तक
  • कोलकाता – शाम 4:38 बजे से 6:19 बजे तक
  • अहमदाबाद – शाम 5:42 बजे से 7:23 बजे तक
  • चेन्नई – शाम 4:57 बजे से 6:34 बजे तक

भानु सप्तमी का महत्व

रविवार को पड़ने वाली सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी कहा जाता है. इस दिन सूर्य देव की पूजा, अर्घ्य और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि भानु सप्तमी पर सूर्य उपासना करने से आरोग्य, यश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- असफलता से न घबराएं, हिम्मत ही दिलाती है सफलता: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version