09 May 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

09 May 2026 Ka Panchang: दैनिक पंचांग के अनुसार 09 मई 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 02 मिनट तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. इसी कारण इस दिन मासिक कालाष्टमी और मासिक जन्माष्टमी का पूजन किया जाएगा. साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होने से यह दिन शुभ कार्यों के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 09 मई, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…  

आज का पंचांग (09 मई 2026)

तिथि

सप्तमी – दोपहर 02:02 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:34 बजे
सूर्यास्त – शाम 07:01 बजे
चंद्रोदय – 10 मई, रात 01:19 बजे
चंद्रास्त – सुबह 11:22 बजे

नक्षत्र

श्रवण – रात 11:24 बजे तक

करण

बव – दोपहर 02:02 बजे तक
बालव – 10 मई, रात 02:39 बजे तक

योग

शुक्ल – 10 मई, रात 02:36 बजे तक

पक्ष और वार

पक्ष – कृष्ण पक्ष
वार – शनिवार

हिन्दू लूनर दिनांक

शक संवत – 1948 (विश्वावसु)
विक्रम संवत – 2083 (कालयुक्त)
गुजराती संवत – 2082 (पिङ्गल)

चन्द्र मास

ज्येष्ठ – पूर्णिमान्त
वैशाख – अमान्त

आज के शुभ मुहूर्त

आज अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक प्रभावी रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से 10 मई की रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.

इसके अलावा गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजे से 07 बजकर 21 मिनट तक रहेगा और अमृत काल दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 01 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. खास बात यह है कि सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 34 मिनट से रात 11 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है.

आज के अशुभ समय

आज दुर्मुहूर्त सुबह 05 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 28 मिनट तक और इसके बाद 06 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. राहुकाल सुबह 08 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा, जिसमें कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही यमगण्ड दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा और गुलिक काल सुबह 05 बजकर 34 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक प्रभावी रहेगा.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: शनिवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगा मेहनत का फल, पढ़ें राशिफल

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version