27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

27 August 2026 Ka Panchang: आज 27 अगस्त 2026, गुरुवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी. पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर होगा और इसका समापन 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा. आज व्रतादि की पूर्णिमा भी मनाई जाएगी. इसके साथ ही आज से पंचक की शुरुआत हो रही है.

वहीं, धनिष्ठा नक्षत्र देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. ऐसे में आज धार्मिक कार्यों और शुभ कामों के लिए पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय का ध्यान रखना जरूरी है. आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 27 अगस्त 2026 का पूरा पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय…

27 अगस्त 2026 का पंचांग

  • तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक, इसके बाद पूर्णिमा तिथि
  • नक्षत्र: धनिष्ठा, देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक
  • विशेष: व्रतादि की पूर्णिमा और पंचक की शुरुआत

27 अगस्त 2026 के शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:28 बजे से 5:12 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 4:50 बजे से 5:56 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:31 बजे से 3:23 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:48 बजे से 7:11 बजे तक
  • सायाह्न संध्या: शाम 6:48 बजे से 7:55 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 3:13 बजे से शाम 4:55 बजे तक

27 अगस्त 2026 के अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 1:59 बजे से 3:35 बजे तक
  • यमगंड: सुबह 5:56 बजे से 7:33 बजे तक
  • आडल योग: 28 अगस्त की रात 2:15 बजे से सुबह 5:57 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 10:14 बजे से 11:05 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 9:09 बजे से 10:46 बजे तक
  • भद्रा: सुबह 9:08 बजे से रात 9:32 बजे तक

अलग-अलग शहरों में राहुकाल

  • दिल्ली: दोपहर 1:59 बजे से 3:35 बजे तक
  • मुंबई: दोपहर 2:14 बजे से 3:49 बजे तक
  • चंडीगढ़: दोपहर 2:01 बजे से 3:38 बजे तक
  • लखनऊ: दोपहर 1:44 बजे से 3:20 बजे तक
  • भोपाल: दोपहर 1:57 बजे से 3:32 बजे तक
  • कोलकाता: दोपहर 1:13 बजे से 2:48 बजे तक
  • अहमदाबाद: दोपहर 2:16 बजे से 3:51 बजे तक
  • चेन्नई: दोपहर 1:43 बजे से 3:16 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 5:56 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:48 बजे

आज की विशेष बात

आज व्रतादि की पूर्णिमा मनाई जाएगी. जब पूर्णिमा तिथि दो दिनों तक रहती है, तो पहले दिन पूर्णिमा का व्रत किया जाता है और दूसरे दिन स्नान-दान करके पुण्य प्राप्त किया जाता है. दरअसल, जिस दिन पूर्ण रूप से चंद्रमा का उदय होता है, उसी दिन व्रतादि की पूर्णिमा मनाने की परंपरा है. आज आकाशमंडल में पूर्ण रूप से चंद्रमा उदयमान रहेगा. साथ ही आज से पंचक की शुरुआत भी हो रही है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: नास्तिक को भी पवन, पानी और प्रकाश प्रदान करते हैं प्रभु: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

नेपाल में भीषण बाढ़ः CM योगी चिंतित, बार्डर के सभी जिलों को किया अलर्ट, जिलों के DM से की वार्ता

लखनऊः बुधवार को नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद 105 भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

Exit mobile version