03 October 2024 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

03 October 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 03, अक्टूबर दिन गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

03 अक्टूबर, गुरुवार का पंचांग (Panchang 03 October 2024)

03 अक्टूबर दिन गुरुवार को अश्विन माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा. साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:46 से 12:43 तक रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 01:38 से 03:07 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे.

 

03 अक्टूबर, गुरुवार का पंचांग (Panchang 03 October 2024)

व्रत त्यौहार- नवरात्रि का पहला दिन

तिथि- प्रतिपदा तिथि
माह- अश्विन
योग- इन्द्र योग
आज का नक्षत्र – हस्त नक्षत्र
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – गुरुवार
चंद्रमा राशि – तुला
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:43 तक रहेगा.

राहुकाल- दोपहर 01:38 से 03:07 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:15 am
सूर्यास्त- शाम 6:04 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version