14 October 2024 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

14 October 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 14, अक्टूबर दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

14 अक्टूबर, सोमवार का पंचांग (Panchang 14 October 2024)

14 अक्टूबर दिन सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी है. एकादशी तिथि सोमवार सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो चुकी है. आज एकादशी का व्रत रखा जाएगा. सोमवार को रात 12 बजकर 43 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा. वहीं, आज 06:01 PM तक गण्ड योग रहेगा. चंद्रमा आज कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो अभिजीत मुहूर्त 11:49 AM – 12:35 PM तक रहेगा. राहुकाल 7:53 AM – 9:20 AM तक रहेगा.

14 अक्टूबर, सोमवार का पंचांग (Panchang 14 October 2024)

तिथि- उदया तिथि एकादशी
माह- अश्विन
आज का नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र
योग – गण्ड योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – सोमवार
चंद्रमा राशि – कुंभ
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- 11:49 AM – 12:35 PM तक
राहुकाल- 7:53 AM – 9:20 AM तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:21 am
सूर्यास्त- शाम 5:52 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

50MP ट्रिपल रियर कैमरा वाला Vivo X200T भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 6200mAh बैटरी के साथ दमदार चिपसेट

Vivo X200T स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इसमें 50MP Zeiss कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6200mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version