15 June 2024 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

15 June 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 15 जून, दिन शनिवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

15 जून, शनिवार का पंचांग (Panchang 15 June 2024)  

15 जून दिन शनिवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. नवमी तिथि शनिवार देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. इस तिथि पर रवि योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग रहेगा. शनिवार को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से  शुरू होकर रविवार की देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक रवि योग रहेगा. इसी के साथ शनिवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे. अगर बात करें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM – 12:54 PM तक रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 9:06 AM – 10:46 AM तक रहेगा.

15 जून, शनिवार का पंचांग (Panchang 15 June 2024)  

तिथि- नवमी
माह- ज्येष्ठ
आज का नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र
आज का योग – रवि योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – शनिवार
चंद्रमा राशि – कन्या
सूर्य राशि- मिथुन राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM – 12:54 PM तक.
राहुकाल सुबह 9:06 AM – 10:46 AM तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:22 am
सूर्यास्त- शाम 7:19 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version