16 December Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 16 December 2023: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 16 दिसंबर, दिन शनिवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

यह भी पढ़ें:
Horoscope: मिथुन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, तुला राशि वाले होंगे परेशान, जानिए राशिफल

16 दिसंबर, शनिवार का पंचांग (Panchang 16 December 2023)
शनिवार, 16 दिसंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि शनिवार रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. वहीं, 16 दिसंबर को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा. शनिवार को पूरा दिन पर कर भोर 4 बजकर 37 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा. साथ ही 16 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 59 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. अगर बात करें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त की तो आज शनिवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55AM से 12:37PM तक रहेगा. वहीं, राहुकाल 09:41AM से 10:59AM तक रहेगा.

16 दिसंबर का पंचांग (Panchang 16 December 2023)
आज की तिथि – चतुर्थी
माह – मार्गशीर्ष/अगहन
आज का नक्षत्र – श्रवण
आज का योग – व्याघात
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – शनिवार
राशि – मकर
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
अभिजीत मुहूर्त- 11:55AM से 12:37PM तक.
राहुकाल- दोपहर 09:41AM से 10:59AM तक.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 7:06 am
सूर्यास्त- शाम 5:26 pm

(अस्वीकरण: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. द प्रिंटलाइंस इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version