Lucknow: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक और सहायक को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: बहरौली इलाके के राजस्व निरीक्षक और उसके सहयक को किसान से रिश्वत लेना महंगा पड़ा. एंटी करप्शन की टीम ने पैसे लेते दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया. बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम के फंदे में आने वालों में राजस्व निरीक्षक शशिकांत उपाध्याय और उनके सहयक मोनू शामिल हैं. टीम दोनों को लेकर मुख्यालय पर चली गई.

जाल बिछाकर टीम कर रही थी इंतजार
जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन की टीम सुबह से ही जाल बिछाकर राजस्व निरीक्षक शशिकांत उपाध्याय के तहसील आने का इंतजार कर रही थी. एक चाय की दुकान पर बैठी टीम को कानूनगो के कमरे में आने की सूचना मिली. इसके बाद किसान के साथ पहुंची टीम ने कानूनगो को पैसा लेते रंगे हाथ दबोच लिया. बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन की डील राजस्व निरीक्षक अपने सहायक मोनू के माध्यम से कर रहा था. इस वजह से टीम ने सहायक को भी पकड़ लिया और अपने साथ ले गई.

Latest News

US: मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप की लोकप्रियता रिकॉर्ड निचले स्तर पर; डेमोक्रेटिक पार्टी को मिली बढ़त

Trump approval rating: अमेरिका में 3 नवंबर को संसद के मिडटर्म इलेक्शन होने वाला है, लेकिन इससे पहले राष्ट्रपति...

More Articles Like This

Exit mobile version