21 September 2024 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

21 September 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 21 सितंबर, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

21 सितंबर, शनिवार का पंचांग (Panchang 21 September 2024)

21 सितंबर, दिन शनिवार को अश्विन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि शनिवार शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगी. 21 सितंबर को चतुर्थी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा. साथ ही शनिवार को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा. 21 सितंबर को दोपहर 11 बजकर 36 मिनट तक व्याघात योग रहेगा, उसके बाद हर्षण योग लग जाएगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12.38 मिनट रहेगा. वहीं, राहुकाल सुबह 09:11 से 10:43 मिनट तक रहेगा. साथ ही आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे.

21 सितंबर, शनिवार का पंचांग (Panchang 21 September 2024)

तिथि- चतुर्थी तिथि
माह- अश्विन
योग- व्याघात योग/हर्षण योग
आज का नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – शनिवार
चंद्रमा राशि – वृषभ
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:49 से 12.38 मिनट रहेगा.
राहुकाल- सुबह 09:11 से 10:43 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:08 am
सूर्यास्त- शाम 6:18 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Suvichar 24 August 2026: आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार, बदल देंगे सोचने का नजरिया

24 अगस्त 2026 के 10 प्रेरणादायक सुविचार पढ़ें. ये अनमोल विचार आपको मुश्किल परिस्थितियों में सकारात्मक रहने, खुद पर भरोसा रखने और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे.

More Articles Like This

Exit mobile version