28 July 2024 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

28 July 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 28 जुलाई, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

28 जुलाई, रविवार का पंचांग (Panchang 28 July 2024)

28 जुलाई दिन रविवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि रविवार शाम 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी. रविवार को शूल योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग रहेगा. रविवार को रात 08:11 PM तक शूल योग रहेगा. वहीं, सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा. आज के दिन कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत भी रखा जाएगा. आज चंद्रमा मेष राशि में और सूर्य कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं, अगर बात करें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त की तो आज अभिजीत मुहूर्त – 12:07 PM – 12:59 PM तक रहेगा. इसी के साथ राहुकाल शाम 5:28 PM – 7:06 PM तक रहेगा.

28 जुलाई, रविवार का पंचांग (Panchang 28 July 2024)

तिथि- अष्टमी तिथि
माह- श्रावण
आज का नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र
आज का योग – शूल योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – रविवार
चंद्रमा राशि – मेष
सूर्य राशि- कर्क राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – 12:07 PM – 12:59 PM तक.
राहुकाल शाम 5:28 PM – 7:06 PM तक.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 5:40 am
सूर्यास्त- शाम 7:14 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version