Horoscope: शुक्रवार को किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसे होना पड़ेगा परेशान; जानिए राशिफल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 07 June 2024: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल को देखते हैं और हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक राशिफल के बारे में बताते हैं. आज यानी 07 जून दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए ग्रह-नक्षत्रों के चाल के हिसाब से जानते हैं सभी 12 राशियों का शुक्रवार का राशिफल…

मेष राशि: आज का दिन शानदार रहेगा. किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है. अपने व्यवहार को अच्छा रखें. बड़ों का साथ मिलेगा. आय के स्रोत में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि: आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें.

मिथुन राशि: आज का दिन उलझनों से भरा रह सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में हार मिल सकती है. मित्रों का साथ मिलेगा. किसी अनचाही यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

कर्क राशि: आज के दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. किसी बड़ी कंपनी से आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं.

सिंह राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी काम के पूरा होने से खुश रहेंगे. कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं.

कन्या राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा. मित्रों का साथ मिलेगा. कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. धैर्य के साथ आगे बढ़ें. परिवार के साथ समय बिताएंगे.

तुला राशि: आज के दिन आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति की संभावना है. किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है.

वृश्चिक राशि: आज का दिन भागदौड़ वाला रह सकता है. आजीविका की तलाश में इधर उधर जाना पड़ सकता है. माता पिता से अनबन हो सकता है. खान पान पर ध्यान दें.

धनु राशि: आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा. मित्रों के साथ समय बिताएंगे. नौकरी की तलाश पूरी होगी. भाई का सहयोग मिलेगा. भूमि से संबंधित बाधाएं दूर होंगी.

मकर राशि: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है. मन अज्ञात भय से परेशान रह सकता है. विरोधियों से सावधान रहें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं.

कुंभ राशि: आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा. धैर्य के साथ आगे बढ़ें. अधिकारियों का साथ मिलेगा. प्यार के रिश्तों में नजदीकी आएगी. पिता के सहयोग से रूका काम पूरा होगा.

मीन राशि: आज का दिन फलदाई रहेगा. लंबे समय से सोचा काम पूरा होगा. किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आय के स्रोतो में वृद्धि होगी. सेहत का ध्यान रखें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version