Aaj Ka Rashifal, 08 May 2026: शुक्रवार को किस्मत चमकेगी या आएंगी परेशानियां? जानें मेष से मीन तक का हाल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 08 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 08 मई दिन शुक्रवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान. आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

Aaj Ka Rashifal, 08 May 2026

♈ मेष (Aries)

आज किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है. कामकाज में शानदार सफलता के संकेत हैं और आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी आपके पक्ष में फैसला आ सकता है. समाज में मान-सम्मान और पहचान दोनों बढ़ेंगे. कारोबार की पुरानी परेशानियां अब खत्म होने की ओर हैं. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा.

♉ वृषभ (Taurus)

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे. किसी खास सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी आपको अलग पहचान दिला सकती है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही न करें, खासकर बाहर के खाने से बचें.

♊ मिथुन (Gemini)

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. काम में लापरवाही से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें. किसी की नकारात्मक बातों को दिल पर न लें. दोस्त आपका साथ देंगे, लेकिन कोई करीबी परेशान कर सकता है. लंबे समय से रुकी हुई इच्छा पूरी होने के संकेत हैं.

♋ कर्क (Cancer)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. मनोरंजन और मस्ती के अवसर मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, लेकिन भाइयों का सहयोग राहत देगा. मां के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाएं.

♌ सिंह (Leo)

आज आप अपने अधूरे काम पूरे करने में सफल रहेंगे. बिजनेस में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं. संतान की सफलता से खुशी मिलेगी. किसी बड़े जोखिम से बचना बेहतर रहेगा. अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. घर या वाहन खरीदने के संकेत भी हैं.

♍ कन्या (Virgo)

आज आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ा हुआ रहेगा. कुछ नया करने की इच्छा आपको आगे बढ़ाएगी. बिजनेस में बदलाव के विचार आ सकते हैं. छात्रों के लिए दिन अच्छा है और परीक्षा परिणाम भी अनुकूल रह सकते हैं. मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें.

♎ तुला (Libra)

आज का दिन सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा रहेगा. घर के बड़े आपका सहयोग करेंगे. अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है. निवेश सोच-समझकर करें और साइड इनकम के भी अवसर मिल सकते हैं.

♏ वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको हर निर्णय सोच-समझकर लेना होगा. आपकी समझदारी ही सफलता दिलाएगी. परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें. वैवाहिक जीवन में हल्की खटास आ सकती है, जिसे धैर्य से संभालना होगा. परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है.

♐ धनु (Sagittarius)

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. गुस्से में कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें. नया घर खरीदने की योजना में कागजात अच्छी तरह जांच लें. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है.

♑ मकर (Capricorn)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. काम में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे थोड़ी परेशानी होगी. किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें. जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव महसूस होगा. खुद के लिए समय निकालना जरूरी रहेगा.

♒ कुंभ (Aquarius)

आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे. आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं. कोई पुराना कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है. कामकाज में अच्छी खबर मिल सकती है.

♓ मीन (Pisces)

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. कामकाज में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी. कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है. जीवनसाथी से बातचीत आपके मन का बोझ हल्का करेगी. संतान के करियर को लेकर थोड़ी व्यस्तता रहेगी. घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- 08 May 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

UP Politics: यूपी में सपा-बसपा को बड़ा झटका, 51 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, थामा SBSP का दामन

UP Politics: यूपी की सियासत से हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है. यहां समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन...

More Articles Like This