Aaj Ka Rashifal, 29 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 29 सितंबर दिन मंगलवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान. आइए ग्रह–नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…
Aaj Ka Rashifal, 29 September 2026
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा. टीम के साथ मिलकर किए गए काम में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का भी लाभ मिलने के संकेत हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए बेवजह की चिंता से बचें. सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें. नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है. हालांकि बैंकिंग से जुड़े किसी काम में सफलता मिलने के योग हैं. भाई-बहनों का सहयोग भी आपको मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज कामकाज के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. परिवार से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियों के कारण आपको अपने समय का सही प्रबंधन करना होगा. आर्थिक मामलों में खर्च अधिक हो सकता है और अचानक आने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. संतान की ओर से खुशी मिल सकती है और ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलने के संकेत हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहने वाला है. कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं. सरकारी कामकाज में सफलता मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा मिल सकता है. कोचिंग और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रतिष्ठा के साथ लाभ में भी बढ़ोतरी हो सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और साझेदारी के काम में सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज संयम से काम लेने की जरूरत है. जोखिम वाले कामों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. छोटी अवधि के निवेश में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से भी बचना चाहिए. सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में कागजात को अच्छी तरह जांच लें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलने के अवसर बन सकते हैं. कारोबार में लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों या अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा. पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं. आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा. कारोबार में कोई अच्छी डील मिल सकती है. सामाजिक संपर्कों का भी फायदा मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम जीवन में साथी का समर्थन मिल सकता है. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा. शाम का समय मनोरंजक रह सकता है और आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आ सकते हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े काम में लाभ के अवसर बन सकते हैं. सरकारी क्षेत्र से जुड़े किसी काम में सफलता मिल सकती है. आज आप अपनी पसंद के खानपान का आनंद भी ले सकते हैं. साहसिक फैसले लेने की क्षमता और बेहतर प्रबंधन कौशल का फायदा मिलेगा. पैतृक पक्ष से भी लाभ मिलने के संकेत हैं.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा. नौकरी में काम सुचारू रूप से चलता रहेगा. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है. कारोबार में कमाई से मन प्रसन्न होगा. परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में सफलता मिल सकती है. नौकरी में टीम के साथ मिलकर काम करने से कार्य समय पर पूरा होने की संभावना है. साझेदारी के काम में भी लाभ मिल सकता है. किसी मित्र या रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है. हालांकि बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि जीवनसाथी के साथ मतभेद या कहासुनी की स्थिति बन सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है और लंबे समय से अटका हुआ काम भी आगे बढ़ने के संकेत हैं. भाई-बहनों के साथ चल रहा तनाव बातचीत के जरिए दूर हो सकता है. किसी मामले में आपकी रणनीति और समझदारी आपको सफलता दिला सकती है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. राशि स्वामी गुरु की शुभ स्थिति से प्रबंधन क्षमता का लाभ मिल सकता है और विदेशी क्षेत्र से जुड़े काम में भी अवसर बन सकते हैं. आर्थिक मामलों में आप अपने बजट को संतुलित रखने में सफल रहेंगे. मित्रों और पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में काम की गति तेज रहेगी और पहले किए गए प्रयासों का लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: पितरों के प्रति श्रद्धा ही है सच्चा श्राद्ध: दिव्य मोरारी बापू

