Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदा जाता है सोना? जानिए इस दिन कब है शॉपिंग का शुभ मुहूर्त

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का दिन धन दौलत की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन दान-दक्षिणा करना बेहद पुण्यकारी होता है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है. आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना और इस दिन कब है शॉपिंग का मुहूर्त?

अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना?

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से जीवन भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है. इसके पीछे ज्योतिष की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा एक विशेष स्थिति में होते हैं. माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से ग्रहों की शुभता प्राप्त होती है और हर कार्यों में सफलता हाथ लगती है.

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त Akshaya Tritiya 2026

वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:49 बजे तक रहेगी. उदायातिथी के अनुसार, इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही.

अक्षय तृतीया का दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इस बार सोना खरीदने के लिए शुभ समय 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे तक रहेगा. यह मौका 20 अप्रैल सुबह 7:49 बजे तक रहेगा, यानी करीब 19 घंटे से ज्यादा का शुभ समय मिलेगा।

अक्षय तृतीया का महत्व?

इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार के दिन मनाया जा रहा है. अक्षय का अर्थ होता है, जो कभी खत्म ना हो. अक्षय तृतीया के दिन सौभाग्य और शुभ फल का कभी क्षय नहीं होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य, स्नान,यज्ञ, जप से मिलने वाले शुभ फलों में कभी कमी नहीं होती है. इस दिन किए जाने वाले पुण्य कर्म और दान के फल का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता है. अक्षय तृतीया का दिन देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This